मेरठ न्यूज: भाजपा ने चलाया कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान

संवाददाता: मनीष गुप्ता
उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर एक लहर सी चल गई है। सभी पार्टियां अपने अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में लगी है। सभी कार्यकर्ता प्रति व्यक्ति मिलकर पार्टी की विशेषताओं का गुणगान करने में लगे हैं। कार्यकर्ता जनसंपर्क के माध्यम से जनता को क्या क्या मिलने वाला है। आपको आने वाले समय में क्या क्या सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बारे में विस्तार से बताया गया। पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पार्टी की छवि को मजबूत बनाने में पूरे जोश के साथ महिलाओं को पार्टी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। और उनसे संपर्क कर पार्टी को वोट डालने की अपील की जा रही है।
पार्टी द्वारा दो टोलियों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसके तहत एक में महिलाओ ने मार्चा संभाला जबकि दूसरी टोली में पुरुषो ने, इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा निगम, महानगर मंत्री ममता मित्तल, महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी कविता शर्मा, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष आशु सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नीलम राजपूत, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी तान्या वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष शोभा शर्मा आदि मौजूद रहे।
इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पुरुषो ने वार्ड 26 के कुटी गाँव मे घर घर जनसंपर्क कर जनता को मोदी योगी सरकार की उपलब्धि बताई और उनसे वोट देने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की किसी के बहकावे में नहीं आए। अपनी सोच और समझ के साथ मिलकर वोट करे। इस मौके पर संयोजक मास्टर सतपाल, अनिल राज कौशिक बूथ अध्यक्ष राकेश गौतम, हरीश कर्दम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।