Meeeut News : सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने चलाया मास्क के लिए विशेष अभियान।

संवाददाता : मनीष गुप्ता
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (कैंट) मेरठ के नेतृत्व मे चलाये जा रहे मास्क चैकिंग अभियान के दौरान मेरठ शहर मे आज सुबह से ही पुलिस ने चलाया सख्ती से मास्क न लगाने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान। इसी के साथ थाना सदर बाजार पुलिस के थानाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र जी के नेतृत्व मे दिनांक 25.11.2020 को सदर थाना क्षेत्र मे मास्क को लेकर जगह जगह पुलिस ने चलाया अभियान। और थानाध्यक्ष जी के नेतृत्व मे बेगमपुल चौकी पर एस आई श्री आशु भारद्वाज जो ने मास्क आदि को लेकर विशेष अभियान शुरू किया। अन्य चौकीयो पर भी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चला। काफी लोग बिना मास्क के घुमते मिले। एस आई जी ने मास्क के बिना नजर आने पर चालान के लिए कहा तो कुछ लोग बहस करने लगे। फिर भी थाना पुलिस ने मास्क वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 चालान काटे।




