Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महाकुम्भ 2025 के दौरान रासायनिक एवं परमाणु आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महाकुम्भ 2025 के दौरान रासायनिक एवं परमाणु आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

जनवाद टाइम्स 4 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj: State Disaster Management Authority organized special training program to deal with chemical and nuclear disasters during Mahakumbh 2025  

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के विशाल आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के संयुक्त प्रयास से प्रयागराज में परमाणु दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा जैसे संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण विषय “Integrated Mission for Preparedness and Awareness-Cum-Training (IMPACT) for Radiological and Nuclear Emergency” पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 जनवरी 2025 को पुलिस लाइन, संकल्प पंडाल हॉल, मेला ग्राउन्ड, प्रयागराज में किया गया।IMG 20250104 WA0004

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर और रासायनिक (CBRN) आपदाओं से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों, रासायनिक आपदाओं का त्वरित आकलन, प्रभावितों का सुरक्षित बचाव और स्वास्थ्य सहायता प्रबंधन पर जोर दिया गया तथा विभिन्न आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया ।
कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार नायक अध्यक्ष, सीएमजी, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार ने बताया कि परमाणु ऊर्जा विभाग, देश में Nuclear and Radiological Emergency के लिए देश में नोडल एजेंसी है। साथ ही यह इसके संबंध में सभी स्टेक होल्डरों को समय-समय पर तकनीकी सहायता, क्षमता संवर्धन जानकारी एवं जागरूकता देते रहते हैं।

IMG 20250104 WA0005
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सदस्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली, भारत सरकार ले. जनरल सय्यद अता हसनैन पी0वी0एस0एम0, यू0वाई0एस0एम0, ए0वी0एस0एम, एस0एम0, वी0एस0एम0 और बार (से.नि.) ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राधिकरण प्रदेश में परमाणु दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर रहा हैं जो एक सराहनीय प्रयास है। महाकुंभ जैसे आयोजनों के समय में किसी भी आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना आवश्यक है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन दलों की रासायनिक, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) आपदाओं में क्षमता को बढ़ाने और उनके त्वरित प्रतिक्रिया कौशल को सुधारने में सहायक होगा।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्राधिकरण के मा0 उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, पी.वी.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम. (से.नि.) ने कहा कि प्रदेश में महाकुम्भ जैसे बड़े आयोजन के दौरान सभी स्टेक होल्डर की जागरूकता एवं जानकारी के लिए परमाणु और रासायनिक दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा संबंधित कार्यशाला करायी जा रही है। इन पदार्थो का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग हमारे देश के विकास एवं कल्याण के लिए आवश्यक है । उत्तर प्रदेश एक बड़ा व अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जहाँ विभिन्न उत्सवों एवं कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होता रहता है। इस दौरान Nuclear, Radiological and Chemical Emergency जैसे पदार्थो से होने वाले दुर्घटना एवं उससे बचाव के बारे में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जानकारी मिलेगी|
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार से परमाणु ऊर्जा विभाग, भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर, मुंबई, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ,नई दिल्ली, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नई दिल्ली, राज्य आपदा मोचन बल, लखनऊ, भारतीय सेना, मेला प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी,अग्निशमन विभाग, जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी एवं मेला क्षेत्र में स्थापित सभी अस्पतालों के चिकित्साधिकारी तथा एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, मथुरा, मिर्जापुर, श्रावस्ती एवं गोरखपुर के अधिकारियों सहित कुल 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा विभाग, भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारत सरकार के वैज्ञानिकों ने रासायनिक रिसाव का आकलन और प्रतिक्रिया रणनीति, डीकंटैमिनेशन प्रक्रियाएं (प्रभावित व्यक्तियों और स्थानों को सुरक्षित निकालना, महाकुंभ मेले के लिए रेडियोलॉजिकल आपातकाल की तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए एस0ओ0पी0 पर व्याख्यान दिया | परमाणु ऊर्जा विभाग के टीम के द्वारा रासायनिक विकिरण का पता लगाने और माप करने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी कर सभी स्टेकहोल्डर को इसकी जानकारी दी गयी | कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में एक टेबलटॉप एक्सरसाइज़ और रासायनिक दुर्घटना और परमाणु दुर्घटना की फील्ड एक्सरसाइज़ का आयोजन किया गया ।

Mahakumbha Nagar Prayagraj: State Disaster Management Authority organized special training program to deal with chemical and nuclear disasters during Mahakumbh 2025

 
प्रशिक्षण को सम्पन्न करते हुए माननीय उपाध्यक्ष महोदय ने बताया महाकुंभ के दृष्टिगत रासायनिक आपदा पर आधारित परिदृश्य तैयार कर मॉक ड्रिल का आयोजन दिनांक 04 जनवरी 2025 को मेला परिक्षेत्र में किया जाएगा| इसमें प्रभावित क्षेत्र को घेराबंदी कर बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता की प्रक्रिया का अभ्यास होगा । इस एक्सरसाइज़ से रासायनिक आपदाओं में प्राथमिक चिकित्सा और प्रभावित व्यक्तियों के त्वरित इलाज की प्रक्रिया को विस्तार से समझने एवं अपनी तैयारियों को और कारगर करने मे सहायता मिलेगी ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय महाकुंभ में श्रद्धालुओं की हर संभव सेवा एवं सहायता को तत्पर
Next: Prayagraj News : ईट राइट वॉकाथन रैली का आयोजन आज 04 जनवरी को

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d