Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:जल कलश के माध्यम से हरित महाकुम्भ में सहयोग, 20 हजार से अधिक प्लास्टिक की बोतलें जुटाईं

जनवाद टाइम्स 15 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Support in Green Mahakumbh through Jal Kalash, more than 20 thousand plastic bottles collected
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर।
महाकुम्भ के आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर कई अनूठे प्रयोग किए गए हैं। इसी कड़ी में जल कलश पहल महाकुम्भ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसकी स्थापना अरैल घाट सेक्टर 24 निषाद राज मार्ग में की गई है।

IMG 20250215 WA0052

जल कलश में कुम्भ क्षेत्र में प्रयोग की गई पानी की बोतलों को इकठ्ठा किया गया है और इन बोतलों को रिसाइकिल करके उपयोग में लाया जायेगा, जिससे प्रकृति में इन प्लास्टिक की बोतलों का दुष्प्रभाव न पड़ सके।अभियान के दौरान 20,000 से अधिक प्लास्टिक की बोतलें एकत्र की गई हैं।

नमामि गंगे मिशन के पूर्व महानिदेशक जी अशोक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के सहयोग से जल कलश पहल को शुरू किया गया है। जल कलश पहल 1 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 तक एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स द्वारा आयोजित 20-दिवसीय अभियान है। स्थानीय स्तर पर आदर्श सेवा समिति व मंगल भूमि फाउंडेशन इस पहल में सहयोग कर रही हैं।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Support in Green Mahakumbh through Jal Kalash, more than 20 thousand plastic bottles collected

जी अशोक कुमार कहते हैं कि महाकुम्भ को हरित महाकुम्भ बनाने की दृष्टि से कुंभ क्षेत्र में उपयोग की गई प्लास्टिक की बोतलों को कलेक्ट करके हमने छोटा सा प्रयास हरित कुम्भ की ओर किया है। इस कुंभ क्षेत्र में जल कलश की स्थापना कर यह संदेश दिया गया है कि मां गंगा की अविरलता और निर्मलता में यह प्लास्टिक बाधा है। इन प्लास्टिक की बोतलों को एक कलश में रखकर यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि प्लास्टिक को गंगा और गंगा के क्षेत्र में नहीं जाने देना है, जिससे हमारी गंगा अविरल और निर्मल रहे।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Support in Green Mahakumbh through Jal Kalash, more than 20 thousand plastic bottles collected

पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी बताते हैं कि मां गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए समाज को अलग-अलग तरीके से प्रयास करने होंगे। जिस प्रकार से इस बार कुम्भ में एक थाली एक थैला अभियान के माध्यम से गंगा में प्रदूषण होने से बचाया गया, इस प्रकार से जल कलश के माध्यम से भी गंगा को प्रदूषण होने से रोका गया है। अलग-अलग प्रकार की संस्थाएं अलग-अलग तरीके से अपनी हरित कुम्भ की ओर अग्रसर हैं, उसमें डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और एचसीएल फाउंडेशन द्वारा किया गया यह पहल बहुत ही सराहनीय है। जल कलश पहल में प्रमुख रूप से मीरा देवी, अरुण कुमार, राज, ऋषिका, यशी, सतीश समेत बहुत सारे स्वयं सेवक हिस्सा ले रहे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News-हाजीपुर व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में अधिवक्ताओं ने कैंडल जलाकर देश के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:आज 15 हजार स्वच्छताकर्मी एक साथ पूरे मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

राशिफल

News Archive

Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0052
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
वैशाली के बीएमडी कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम
  • Breaking News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.