रिपोर्ट विजय कुमार
स्वामी कैलाश आनंद गिरि ने महाकुंभ 2025 के प्रथम स्नान मकर संक्रांति केअमृत स्नान पर्व के इस अनुभव को शब्दों से परे बताया, इसे साधु-संतों की तपस्या, साधना और श्रद्धा का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि स्नान से साधु-संतों को अपने इष्ट देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।गौरतलब है कि लॉरेन पावेल, स्टीव जॉब्स की पत्नी, स्वामी जी की शिष्या हैं और सनातन धर्म सीख रही हैं।स्वामी जी ने महाकुम्भ को सनातन धर्म के वैश्विक वैभव का प्रमाण बताया और मीडिया की भूमिका की सराहना की।