Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ नगर के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ नगर के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 18 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Exhibition organized by various ministries and departments of the central government on Triveni Marg of Mahakumbha Nagar  

रिपोर्ट विजय कुमार

 

महाकुंभ नगर,
महाकुंभ प्रयागराज के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को प्रदान करने के लिए लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी पंडाल में ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की डिजिटल प्रदर्शनी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल भी लगाये गये हैं।IMG 20250118 WA0012

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित हो रही है।

IMG 20250118 WA0014

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की डिजिटल प्रदर्शनी में बाढ़, अगजनी, भूकंप, शीतलहर, जंगल की आग एवं अन्य प्राकृतिक एवं मानव जन्य होने वाली आपदाओं से बचाव के उपाय डिजिटल माध्यम से बताए एवं प्रदर्शित किये जा रहे हैं।प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की डिजिटल प्रदर्शनी विभिन्न कम्पनियों, उपक्रमों, में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप प्राप्त करने की प्रक्रिया बतायी जा रही है।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग के स्टाल पर महत्वपूर्ण विषयों एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध हैं।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के स्टालों पर मिलेट्स उत्पाद एवं सब्जी बीज भी उपलब्ध हैं lमहाकुंभ में आने वाले हजारों की संख्या में लोग इन और स्टालों का अवलोकन कर रहे है। दर्शक इन प्रदर्शनियों में प्रदर्शित चित्रों, चलचित्रों के माध्यम से दी जा रही जानकारी की सराहना कर रहे हैं और डिजिटल प्रदर्शनी को सूचना एवं शिक्षाप्रद बता रहे है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Exhibition organized by various ministries and departments of the central government on Triveni Marg of Mahakumbha Nagar

 

महाकुंभ नगर, त्रिवेणी मार्ग प्रदर्शनी परिसर में लगाई गई यह प्रदर्शनियां 26 फरवरी 2025 तक आमजन के अवलोकन के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ मेले में संविधान गैलरी का हुआ उद्घाटन
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:पूरी दुनिया में महाकुम्भ की सूचनाएं प्रसारित करने का सबसे प्रमुख केंद्र बना डिजिटल मीडिया सेंटर

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d