Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Mahakumbha Nagar Prayagraj News:144 वर्षों में एक बार आता है महाकुम्भ जैसा महा अवसरः एम.वैंकेया नायडू
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:144 वर्षों में एक बार आता है महाकुम्भ जैसा महा अवसरः एम.वैंकेया नायडू

जनवाद टाइम्स 19 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: A great opportunity like Mahakumbh comes once in 144 years: M.Venkaiah Naidu

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत पूरी दुनिया से स्नानार्थियों व सैलानियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में, मंगलवार को पूर्व उपराष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू ने भी सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान व पूजन-अर्चन करके इस अलौकिक अनुभव को जीवनभर स्मृतियों में कैद रहने वाला अनुभव बताया। नायडू परिवार के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वीआईपी घाट से त्रिवेणी संगम जाकर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। वैंकेया नायडू ने कहा कि महाकुम्भ 144 वर्षों में एक बार आने वाला महा अवसर है और इस अवसर पर वह प्रयागराज की धरती पर आकर परिवार समेत डुबकी लगाकर धन्य हो गए।
उन्होंने विशेष तौर पर सीएम योगी, पुलिस व स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा इतने बड़े महा आयोजन में कमियां निकालने के बजाए प्रशासन का हर संभव तरीके से मदद करनी चाहिए। प्रशासन के प्रयासों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महाकुम्भ में अभूतपूर्व तैयारियां की हैं जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: A great opportunity like Mahakumbh comes once in 144 years: M.Venkaiah Naidu

नदियों को बताया जीवन ऊर्जा का प्रवाह, की संरक्षण की अपील

नदियों के संरक्षण की अपील करते हुए नायडू ने कहा कि वर्षों से नदियों किनारे इस प्रकार के आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत आयोजन होने के पीछे एक कारण है। उनके अनुसार, हमारी नदियां केवल जलधारा नहीं बल्कि जीवित नदियां हैं जिनके माध्यम से जीवन ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसे अविरल, निर्मल और किसी प्रकार की गंदगी, अशुद्धि और अतिक्रमण से बचाना सभी का कर्तव्य है जिसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

महान व पवित्र आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आभारीMahakumbha Nagar Prayagraj News: A great opportunity like Mahakumbh comes once in 144 years: M.Venkaiah Naidu

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने त्रिवेणी संगम में स्नान को लेकर कहा कि यह एक बहुत महान अवसर है, पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों में एक बार होने वाला यह महाकुम्भ एक महान आयोजन और पवित्र आयोजन है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत आभारी हूँ कि मैं अपने परिवार, अपने बच्चों के साथ यहाँ आ सका और इस महाकुम्भ के दौरान पवित्र स्नान कर सका। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज की सकारात्मक ऊर्जा को सपरिवार अनुभूत करते हुए खुद में साकार होते देखने का अनुभव जीवन का सबसे यादगार अनुभव बन गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:भगवान नटराज के नृत्य भाव तथा रामायण के नवरस प्रसंगों से झंकृत हुआ मंच
Next: Bihar News-जिलाधिकारी ने कौनहारा घाट पर लोगों से किया

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d