Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • सोमवती अमावस्या का पर्व 12 अप्रैल2021 को मनाया जाएगा – आचार्य राकेश पांडेय
  • Breaking News

सोमवती अमावस्या का पर्व 12 अप्रैल2021 को मनाया जाएगा – आचार्य राकेश पांडेय

जनवाद टाइम्स 11 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
सोमवती अमावस्या का पर्व 12 अप्रैल2021 को मनाया जाएगा - आचार्य राकेश पांडेय

संवाददाता पंकज कुमार : सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। यह संयोग साल में दो या तीन बार बनता है। इस दिन की जाने वाली पूजा, स्नान और दान आदि का पुण्य जीवन में विशेष रुप से प्राप्त होता है।बता दें कि इस व्रत को महिलाएं संतान एवं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। साथ ही इस दिन स्नान-ध्यान एवं दान-पुण्य का विशेष महत्व है। वहीं इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सोमवती अमावस्या का पर्व 12 अप्रैल2021 को मनाया जाएगा - आचार्य राकेश पांडेय

जनपद अंबेडकरनगर जहांगीरगंज , ग्राम खिज्जिपुर (छोटू) के निवासी जो कि विदेशी सरजमीं मॉरिशस में धर्म ध्वजा फहरा रहे आचार्य राकेश पांडेय के अनुसार इस दिन किया गया दान खासकर पितृकर्म के निमित्त किया गया दान विशेष फल प्रदान करता है। तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता का नाश होता है और पवित्र नदी, सरोवर और जलाशयों में स्नान करने से भी उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन मौन रहने के साथ ही स्नान और दान करने से हजार गायों के दान करने के समान फल मिलता है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनि मंत्र का जाप करने से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
आचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार के अनुसार पीपल के वृक्ष के मूल भाग में भगवान विष्णु, अग्रभाग में ब्रह्मा और तने में भगवान शिव का वास माना जाता है, इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। विवाहित स्त्रियां पीपल के वृक्ष में दूध, जल, पुष्प, अक्षत और चंदन से पूजा करें। पीपल के वृक्ष में 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करते हुए संतान एवं पति की दीर्घायु की कामना करें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर बेतियां पुलिस जिला ने चलाया शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाया अभियान
Next: प्रधान सचिव स्वास्थ्य बिहार सभी जिलाधिकारी के साथ वीडियो काँफ्रेसिग के माध्यम से कोविड19 के संदर्भ में बैठक

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d