Breaking Newsआज़मगढ़उतरप्रदेश

Azamgarh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नेहरू हाल में एक बैठक के दौरान हुई चर्चा पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलीथिन हटाओ

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। नेहरू हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पर्यावरण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को पेड़ लगाने, पानी बचाने व पॉलिथीन हटाने के बारे में जानकारी दी गई और लोगों से अपील की गई कि किस तरह से अपने देश को इन संकटों से बचाया जा सकता है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय पर्यावरण की गतिविधियों के प्रभारी राकेश जैन रहे। जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उनको पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हो रहे कई वर्षों से कई प्रकार की समस्याएं ध्यान में आई। उसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें हम लोग इन विषयों पर काम कर रहे हैं ‘पेड़ लगाओ पानी बचाओ और पॉलिथीन हटाओ’। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन की समस्त आवश्यकताओं को पूर्ण करता है। पेड़ हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है। पानी के बिना हमारा जीवन नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन संकट पालिथिन का है जिसके कारण जल, जंगल, जमीन, जानवर व जनमानस पांचों का जीवन संकट में आ गया है और इससे कैसे मुक्ति पाना इसके उपाय हम लोगों को बताते हैं और जन जागरण करते हैं, टीम बनाते हैं जिसके आधार पर समाज सारी चीजों को स्वीकार करके आगे बढ़े।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स