Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News:- रेस लगाने गए युवक को बाइक सवार ने मारी गोली गंभीर अवस्था में युवक को किया गया हायर सेंटर रेफर।

सुशील चंद्रा

थाना बाह क्षेत्र के बाह आगरा स्टेट हाईवे पर जरार गांव के समीप साइकिल ट्रैक पर दौड़ लगा रहे एक 30 वर्षीय युवक को आज शाम 5:30 बजे के लगभग बाइक सवार युवक ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाह इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र सियाराम उम्र 30 वर्ष निवासी इटावा हाल निवासी जरार शाम के समय जरार में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास साइकिल ट्रैक पर दौड़ लगाने गया था जहां पर वीर सिंह पुत्र मूलचंद निवासी बिजौली बाह आ गया उसने युवक पिंटू उर्फ देवेंद्र को सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर युवक की बिजौली निवासी वीर सिंह पुत्र मूलचंद से पुरानी रंजिश चली आ रही थी जिसके चलते आज उस युवक ने मौका पाकर पिंटू को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार घायल देवेंद्र उर्फ पिंटू के पिता बाह के ही एक चौकी पर उपनिरीक्षक रह चुके हैं जोकि वर्तमान में जीवित नहीं हैं।घायल युवक उपनिरीक्षक रहे सियाराम का इकलौता पुत्र है।गोली मारने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स