संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।पातेपुर के तिसीऔता थाना क्षेत्र के निलोरूकुन्दपुर पंचायत के खड़गपुर टोले मे रविवार की देर रात खाना खा रहे एक युवक को घर से दरबाजे पर बुलाकर बाइक सवार दो अपराधियों द्बारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आक्रोशित लोगो ने सोमवार की अहले सुबह से महुआ ताजपुर मार्ग के डभैच चौक पर मृतक के शव को सड़क के बीच रख कर जाम कर दिया।सड़क जाम की सूचना एवं घटना से आक्रोशित लोगो की जुटी भीड़ को देखते हूए जाम स्थल पर महुआ, पातेपुर एवं तीसीऔता थाने की पुलिस के साथ पुलिस लाइन से भी भारी मात्रा मे पुलिस बल के जवान को तैयार किया गया है।जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात तीसीऔता थाना क्षेत्र के निलोरूकुन्दपुर पंचायत के खड़गपुर टोला निवासी शम्भु यादव के 21वर्षीय पुत्र एवं जाप नेता गौतम यादव का चचेरा भाई राजा कुमार की खाना खाने के दौरान दरबाजे पर बुलाने के बाद अपराधियों ने राजा कुमार को काफी नजदीक से सटाकर सीने मे गोली मारकर हत्या करने के बाद आसानी से निकल गये।गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गोली लगने से घायल राजा कुमार को आनन फानन मे लेकर महुआ के किसी अस्पताल मे लेकर ग्ए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची तीसीऔता थाने की पुलिस ने लोगो से पुछताछ करने मे जुट गई थी।स्थानीय लोगो के अनूसार हत्या का कारण किसी लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।इस संदर्भ मे पुलिस द्बारा दो को हिरासत मे लेकर तहकीकात की जा रही है।इधर घटना के बाद पूरे गाँव मे दहशत का माहौल कायम है।वहीं घटना से आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम के दौरान पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बबाल कटा।खबर लिखे जिने तक ग्रामीण मौके पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने को लेकर डटे रहे।वही सड़क जाम के कारण लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मृतक के स्वजनों मे कोहराम मचा है स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हूआ है।