संवाददाता ऋषि पाल सिंह : कस्बा बसरेहर में पुलिस का तांडव आज सुबह 8:30 बजे दिखाई दिया जब दरोगा संजय दुबे ने बस्ती में सब्जी विक्रेता हरबिलास पुत्र श्री बड़े लाल जो अपनी आजीविका चलाने के लिए सब्जी बेच रहा था पुलिस ने सब्जी विक्रेता को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिससे उसका पैर टूट गया और वह सड़क पर तड़पने लगा इसकी जानकारी जैसे ही कस्बा के नागरिकों को लगी उन्होंने तत्काल रामविलास को अपने संसाधनों से सीएससी बसरेहर पर भर्ती कराया वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया तभी पुलिस ने पहुंचकर उक्त घटना की लीपापोती करना शुरू कर दी जिससे कस्बा के नागरिक रोष व्याप्त हो गया ।

नागरिकों का कहना था कि गरीब अपने पेट पालने के लिए अगर सड़क पर दिखाई देता है तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है घटना की जानकारी सीईओ को दी गई वह भी मौके पर 1 घंटे के अंदर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन फिर भी कस्बा के नागरिकों का गुस्सा ठंडा होता नहीं दिखाई देता।

◆ एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर
फल व सब्जी विक्रेता रामविलास के साथ में मारपीट और अभद्रता करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आरोपी दरोगा संजय दुबे को तत्काल प्रभाव से हटाया।

आरोपी दरोगा संजय दुबे के खिलाफ विभागीय जांच करने का आस्वासन दिया। विदित हो कि आज सुबह बसरेहर थाना क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाये सब्जी विक्रेता का दरोगा द्वारा पीटने का मामला आया था। पिटाई से सब्जी विक्रेता का पैर टूटने की खबर के बाद व्यापार मंडल संगठन के साथ-साथ स्थानीय जनो के विरोध के कारण एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की।