Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य को विधानसभा चुनाव में भी मौका देगी: आप
  • Breaking News

Etawah News: जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य को विधानसभा चुनाव में भी मौका देगी: आप

जनवाद टाइम्स 31 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Zilla Panchayat will also give elected member a chance in assembly elections: AAP

संवाददाता महेश कुमार 
इटावा : आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। पार्टी प्रदेश की हर जिला पंचायत सीट पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के करीब चार सौ उम्मीदवारों की पहली सूची भी घोषित की जा चुकी है। पार्टी के टिकट के लिए दावेदार जिला कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं। ये बात पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहीं।

उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेशभर से हजारों आवेदन मिले हैं। इनकी जांच करके साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी तलाशने का काम जिला स्तर पर 4 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी को दिया गया है। पहली सूची जारी हो चुकी है। हर दावेदार का स्क्रीनिंग कमेटी ने बारीकी से परीक्षण किया है। यह काम अब भी जारी है। पार्टी किसी दागी को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाएगी, इस मंशा के अनुरूप सभी सदस्य साफ-सुथरी राजनीति करने वाले प्रत्याशी देने के लिए गंभीरता से लगे हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारी टिकट के दावेदारों की पूरी जानकारी लेकर उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिन जिलों में पहले चरण में चुनाव होने जा रहा है वहां के जिला कार्यालय पर प्रत्याशियों के लिए आवेदन फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। दावेदार जिला कार्यालय से फार्म लेकर टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीनिंग कमेटी इन आवेदनों पर विचार करके जल्द ही अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित करेगी।

Etawah News: Zilla Panchayat will also give elected member a chance in assembly elections: AAP

जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना के साथ साफ-सुथरी राजनीति के प्रति प्रतिबद्ध रही है। हम राजनीतिक भ्रष्टाचार और सियासत में गुंडे-माफिया की दखल खत्म करने के लिए राजनीति में आए हैं। पंचायत चुनाव में भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यही है कि हमारे प्रत्याशी बेदाग छवि वाले लोग हों। प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है। जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी में दिल्ली के एक विधायक जिनके पास संबंधित जिले के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी है, भी शामिल हैं। उनके अलावा वह स्वयं, जिला प्रभारी और पर्यवेक्षक स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं। यदि कमेटी की ओर से घोषित किए गए टिकट पर कोई विवाद सामने आएगा तो प्रदेश नेतृत्व स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श करके अंतिम फैसला लेगा। जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर शुरू हो गई है।

सकारात्मक राजनीति की चाहत रखने वाले लोग तेजी से साथ जुड़ रहे हैं। पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता प्रदेश की राजनीति में सुखद बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का मॉक ड्रिल मानकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया वार्ता में जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद, जिला सचिव मोहनीश कुमार, महिला अध्यक्ष हेमलता, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कुशवाह, नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष शशिविंद यादव, पूर्व जिला सचिव दीपकराज, भर्थना विधानसभा महासचिव संजीव यादव, राजवीर यादव, ललित ठेकेदार आदि लोग उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkernager News:  जिला पंचायत क्षेत्र जहांगीरगंज पूर्वी के गांव में सपा युवा नेता हरेन्द्र गौतम ने टीम के साथ किया जनसंपर्क।
Next: Agra News: पत्नी से विवाद के बाद नशे की हालत में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d