Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : कोरोना को मात देकर लौटे युवाओं का गांव में हुआ स्वागत

जनवाद टाइम्स 4 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200604-WA0002

 

मनोज कुमार इटावा । कस्बा क्षेत्र बसैयापुर के तीन युवक पंद्रह दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहकर आखिर कोरोना को मात दे दी और बुधवार देर शाम हंसी खुशी अपने घर वापस पहुंच गए। स्वास्थ विभाग की टीम जब इन युवकों को गांव लेकर पहुंची तो परिवार व गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने मिलकर कोरोना पर जीत हासिल करने वाले इन तीनों युवाओं का पुष्प वर्षा कर ताली बजाते हुए जोरदार स्वागत किया।

★ लवेदी थाना क्षेत्र के गांवा बसैयाहार के रहने वाले छह प्रवासी युवक मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। जब कोरोना संक्रमण के साथ देश भर में लॉकडाउन हो गया तो आर्थिक संकट के चलते वह जैसे तैसे अपने गांव वापस लौट आए। गांव आने पर ग्राम प्रधान ने सभी को गांव में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन कर दिया। जिसके कुछ दिन बाद ही इनमें से पांच युवाओं का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। जिसपर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांचों युवकों को जिला चिकित्सालय लेजाकर भर्ती किया और इनका कोरोना टेस्ट किया। जिसमें से श्यामू, अरविंद व अक्षय की रिर्पोट पॉजिटिव आई। रिर्पोट आने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया और 20 मई को तीनों को उपचार के लिए जसवंतनगर एल-1 अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गांव को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया। इन तीनों युवकों ने अस्पताल में रहकर डाक्टरों की बताई सभी बातों का कड़ाई से पालन किया और दवाईयां लीं। नतीजा यह रहा कि 15 दिन में ही इन सभी की रिर्पोट निगेटिव आ गई।

★ कोरोना रिर्पोट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने तीनों युवको को बुधवार देर शाम एम्बुलैंस से अपने घर पहुंचाया। जैसे ही एम्बुलेंस इन युवकों को लेकर गांव पहुंची गांव के लोग उनके स्वागत को एकत्र हो गए और सभी ने कोरोना से जीतकर वापस आए युवाओं पर पुष्प वर्षा की।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: एंटीबायोटिक, संक्रामक रोगों से लड़ने और उन पर काबू पाने की एक खोज
Next: अब नही खरीद पाओगे एटलस की नई साईकिल, आखिर क्यों? जाने बजह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d