Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को बताई ईवीएम की बारीकी
  • Breaking News

Etawah News: पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को बताई ईवीएम की बारीकी

जनवाद टाइम्स इटावा 29 January 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Detail of EVMs told to presiding and first polling officers

Etawah News: Detail of EVMs told to presiding and first polling officers

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: मतदान कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण के पहले दिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को बुलाया गया था। चेतावनी देने के बाद भी अनुपस्थित रहे कर्मचारियों पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उनका विवरण निकाला जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले चरण में दो फरवरी तक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले दिन पीठासीन अधिकारियों ने मतदान के दौरान अपने दायित्वों से लेकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) चलाने का तरीका सीखा। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी, आदि ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर मतदान कार्मिकों को प्रोत्साहित किया।

पहले चरण में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पीठासीन अधिकारियों को पीठासीन बुकलेट दी जा रही है। इसमें सभी जरूरी नियम अंकित होते हैं। प्रशिक्षण देने वाले अधिकारी श्री विपिन कुमार ने बताया की मतदान के दिन किन-किन वस्तुओं की जरूरत होगी। मतदान कार्मिकों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान श्री विपिन कुमार ने निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने स्तर पर प्रयास करें, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। प्रशिक्षण के दौरान सभी का उपस्थित होना अनिवार्य है। जो अनुपस्थित रहेगा, उसपर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण दो पालियों में हो रहा है। प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली का प्रशिक्षण अपराह्न 1.30 से शाम पांच बजे तक चल रहा है।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा निषाद के चुनाव कार्यालयों का हुआ उद्घाटन
Next: Mathura News: साइबर अपराधियों से रूपये वापस पाकर रेनू के चेहरे पर दिखी ख़ुशी

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d