Etawah News: The meeting of the SP district executive committee was held in the district panchayat auditorium
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मोदी सरकार देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चला रही है। यूपी में इसकी जबरदस्त तैयारियां योगी सरकार करवा रही है। अब सपा ने अपने कार्यकर्ता से अपने अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की है। विपक्षी दलों में सपा पहली पार्टी है जो इस मुहिम में खुल कर समर्थन में आई है जबकि बाकी विपक्षी दलों ने इस पर अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। सपा ने बकायदा निर्देश जारी किए हैं कि सभी कार्यकर्ता 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा दें।
समाजवादी पार्टी की निवर्तमान ज़िला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 9 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर पर राष्ट्रध्वज फहराने एवं पार्टी सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पूरा देश आज़ादी के 75 साल होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमे हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहे है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में तिरंगा झंडा लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने घरों में तिरंगा लहराने और लोगो को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिये जागरूक करने के लिये कहा गया है साथ ही सपा सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोगो को सपा से जोड़ने के लिये और सदस्य बनाने के लिये जी जान से जुटने के लिये कहा गया है।