Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: ग्राम प्रधान की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
  • Breaking News

Etawah News: ग्राम प्रधान की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
20210206_142848

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के निर्देशन में एसओजी इटावा व थाना बसरेहर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.02.2021 को हुई ग्राम प्रधान की हत्या का अनावरण करते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 04.02.2021 को थाना बसरेहर के बीट आरक्षी को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भदवा सावरान के प्रधान राजकुमार उर्फ बबलू को गोली लग गयी है। इस सूचना पर तत्काल समस्त पुलिस अधिकारियों तथा थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल/मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में गहनता से जांच की गयी तथा घटना के सम्बन्ध में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 15/21 धारा 147,148,149,302,120बी भादवि बनाम 05 अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

उक्त घटना में मृतक का वर्तमान में ग्राम प्रधान होने व समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होने के कारण घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा उक्त घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी इटावा, माॅनिटरिंग सेल व थाना बसरेहर से 03 टीमों का गठन किया गया था।

गठित टीमों द्वारा घटना के बाद से लगातार क्षेत्र में निकलकर सभी मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित किया गया तथा घटना के बाद बीट आरक्षी से हुई वार्ता की काॅल रिकार्डिग के सम्बन्ध में गहनता से जांच की गयी एवं सर्विलांस के माध्यम से सभी इलैक्ट्राॅनिक साक्ष्यों का संकलन करने के उपरान्त मृतक प्रधान राजकुमार उर्फ बबलू के सुरक्षा में लगे/उनके साथी चिन्टू उर्फ बृजकिशोर का नाम प्रकाश में आया तथा पुलिस द्वारा अभी तक की विवेचनात्मक कार्यवाही में अन्य किसी व्यक्ति को नाम प्रकाश में नहीं आया है एवं अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त चिन्टू उर्फ बृजकिशोर को आज दिनांक 06.02.2021 को रिटौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि हम और मृतक बबलू साथ-साथ थे तथा आपस में तमंचे को चलाने को लेकर बात कर रहे थे तथा तमंचे से अकस्मात गोली चल गयी और बबलू को लगने से उनकी मृत्यु हो गयी। अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त तमंचे के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया उसने वह तमंचा नगला शिकारिया के पास छुपाया है। जिसे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है तथा जिसके सम्बन्ध में थाना बसरेहर मु0अ0सं0 16/21 धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.चिन्टू उर्फ बृजकिशोर पुत्र अरविन्द सिंह नि0 नगला लायक थाना बसरेहर।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Pratapgarh news:पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल,पांच गिरफ्तार
Next: Etawah News: अवैध शस्त्र के साथ लोगों में भय पैदा करने के उद्देश्य से अपने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित किया गया गिरफ्तार।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d