संवाददाता: मनोज कुमार
इटावा: समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा द्वारा पूरे प्रदेश में हो रहे कार्यक्रम ” बूथवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर” के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय इटावा में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कमलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब -जब समाजवादी सरकारें आई हैं शिक्षकों का हित हुआ है। चाहे वित्तविहीन शिक्षकों का मामला हो चाहे शिक्षामित्रों का और चाहे विषय विशेषज्ञों को विनियमितीकरण करण सभी में सपा सरकार मैं आगे आकर शिक्षकों का सम्मान किया है।

सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन लागू की जाएगी उच्च शिक्षा में स्व वित्त पोषित शिक्षकों का भी ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में आगे अतिथियों का माल्यार्पण कर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख रूप से डॉ शरद यादव, राजेश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष लीलावती राजपूत, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा शिवमंगल सिंह, सूरज शाक्य, अनिल कश्यप, सतीश राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत नगर चंद्रेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सविता, रत्नेश कुमार आदि सभी समाजवादी शिक्षक साथी व अन्य समाजवादी कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।