Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: औचक निरीक्षण से अफसरों में मची खलबली।
  • Breaking News

Etawah News: औचक निरीक्षण से अफसरों में मची खलबली।

जनवाद टाइम्स 28 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201128-WA0056

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा। सीडीओ द्वारा ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किए जाने से अफसरों में खलबली मच गई। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को बुरी तरह डांटते नजर आए। सीडीओ के निरीक्षण कर वापस होने के बाद ही राहत की सांस ली गई। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने जसवंतनगर ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने ब्लाक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर बीडीओ बृजमोहन अम्बेड समेत मातहतों को कार्रवाई के लिए आगाह भी किया। सीडीओ के तेवर आज काफी गर्म थे और उन्होंने फाइलों के निरीक्षण में कई कमियां पकड़ीं और अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिसंबर तक वे इन सारी कमियों को दुरुस्त कर लें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं में पिछले कुछ दिनों से शिकायतों के चलते सीडीओ काफी नाराज थे इस कारण उन्होंने बीडीओ से लेकर नीचे तक अधिकारियों कर्मचारियों की जमकर क्लास भी ली और पूरे होशो हवास में काम करने की नसीहत भी दी।
इसके बाद सीडीओ ने मनरेगा, आवास, शौचालय व रिबोर हैंडपंप से जुड़े अभिलेखों को भी देखा। निरीक्षण के समय मौजूद बीडीओ ब्रजमोहन अम्बेड ने सीडीओ को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सीडीओ ने गांवों में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का भी औचक निरीक्षण की चेतावनी देते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान एडीओ गुरु प्रसाद, मनरेगा सहायक लिपिक धीरेंद्र कुमार सहित जेई यदुनाथ जैसवाल को रजिस्टर आदि अधूरे होने पर जमकर लताड़ व फटकार लगाई। सीडीओ के औचक निरीक्षण से ब्लाक परिसर में खलबली का माहौल दिखा और ग्राम सचिव भी घबराहट में खिसक लिए और फील्ड में होने का बहाना बनाकर निकल गए।
सीडीओ ने बताया कि ब्लाक के रूटीन निरीक्षण में फाइलों का रखरखाव, मनरेगा रजिस्टरों में पूरी जानकारी नही दी गई अनेकों कमियों को देखकर आगामी 15 दिसंबर तक दुरुस्ती के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य अधूरे कार्यो को पूरे कराने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Meerut News : थाना नौचंदी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ मे शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार।
Next: Crime News: साइबर अपराध क्या है एवं इसे किसके विरूद्ध अंजाम दिया जाता है?

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d