ब्यूरो संवाददाता
इटावा: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किये गये। शुक्रवार को जयंती के अवसर पर अंबेडकर प्रेमियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जयंती आओ आयोजन किया गया।
शहर के मैनपुरी फाटक के निकट स्थित शांति कालोनी में बने आंबेडकर पार्क में सपा नेता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व समाजवादी नेताओ द्वारा आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंबेडकर प्रेमियों द्वारा आंबेडकर पार्क पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। सपा नेता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शांति कालोनी वार्ड 07 से सभासद पद के लिए कड़ी उम्मीदवार मीरा देवी पत्नी सुनील कुमार के पक्ष में वोटो की अपील भी की।
वही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद् बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है। बाबा साहेब ने भारत के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है।
इस आयोजन में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ ओमब्रज यादव, दलवीर यादव, मनीष यादव, उमेश यादव व अन्य सपा नेताओ के साथ सेकड़ों की संख्या में कालोनीवासी उपस्थित रहें।