संवाददाता मनोज कुमार
जसवंतनगरः कस्बे के बस स्टैंड परिसर मे सैफई पीजीआई में लिपिक पद पर कार्यरत एक 45 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पडा देखा गया जिसकी खबर मिलते ही हडकंप मच गया बताते है कि वह मूल रूप से बरैली पीलीभीत का रहने वाला था। वह सुबह 5 बजे घर से जसवंतनगर की जाने की कहकर निकला था। विवरण के अनुसार मेडीकल यूनिर्वसिटी कैम्पस में रहने वाले मृतक सुरेश चन्द्र उम्र 45 वर्षीय पुत्र बाबूराम का शव शुक्रवार की दोपहर बस स्टैंड परिसर मे पडा देखा गया तो इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगो ने पुलिस को दी।

कस्बा इंचार्ज राजेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुॅचे और उन्होने इसकी जानकारी मृतक के परिजनो को सैफई पीजीआई दी। कुछ समय पश्चात मृतक की पत्नी सुमन देवी तथा उनका बेटा विकास भी घटनास्थल पर आ गये और उन्होने जानकारी दी कि वह सैफई पीजीआई से सुबह 5 बजे यह कहकर निकले थे वह एक काम से जसवंतनगर जा रहे है। 9 बजे ड्यूटी पर वापस आ जायेंगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि मृतक को 12 बजे तक यहा लेटा देखा था। उसके बाद ही यह मृत अवस्था में मिले है।अब यह घटना कैसे घटी यह मृत्यु कैसे हुई यह विषय पुलिस की जांच का है। मृतक सुरेश के दो पुत्र आकाश 18 बर्ष तथा विकास 16 वर्ष व एक पुत्री आकांशा 19 वर्ष बताई गई है।