Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : मदर्स प्राइड अवार्ड से सम्मानित किए गए जिले के सैफई ब्लॉक के स०अ० अनुपम कौशल

जनवाद टाइम्स 17 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200517-WA0051

 

दिलीप कुमार : इटावा सैफई कस्बा क्षेत्र के अनुपम कौशल मदर्स प्राइड अवार्ड से हुए सम्मानित, गत दिवस महराजगंज में सम्पन्न हुए श्रीमती द्रोपदी देवी फाउंडेशन द्वारा मातृ दिवस पर हुए ऑनलाईन राष्ट्रीय मातृ दिवस सम्मेलन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला बिहारी सैफई के सहायक अध्यापक अनुपम कौशल को मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया।

IMG 20200517 WA0051

समारोह में देश भर के लगभग 270 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने मां के ऊपर पेंटिग , पोस्टर , कविता, आलेख प्रस्तुत किये । अनुपम कौशल ने “मां पर क्या लिखूं” कविता लिख कर सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक धनंजय मणि त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अनुपम कौशल के इस सम्मान पर सभी शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त किया ।
उनके द्वारा प्रतियोगिता में लिखी गयी कविता बोल यू रहें,
माँ पर और क्या लिखूं,
माँ से ही शान होती है।
माँ से ही चलती स्रष्टी
जीवन की पहचान होती है ।।

मंदिर मस्जिद सबसे ऊपर,
माता ने ही दर्जा पाया है ।
मॉ की ममता सबसे प्यारी,
उनसे ही जीवन पाया है ।।

जीवन में जब हुआ अंधेरा,
मां ने ही दीप जलाया है ।
अपने बच्चों की खातिर,
तन मन को विसराया है।।

हे मात तुम्हारे पूजन को,
कुछ भी न कर सकता हूँ।
प्राणों की बलि पड़ी चढ़ाने,
तो ये भी कर सकता हूँ।।

मातृ दिवस के अवसर पर,
है बारम्बार नमन तुमको।
मातृ स्वरूपा शक्ति स्वरूपा,
शत शत अभिनंदन तुमको ।।

बना रहे हरदम तेरा आँचल ,
तुमसे ही तो मुस्कान होती है।
मां से ही चलती स्रष्टि
जीवन की पहचान होती है।।
अनुपम कौशल जी को मदर्स प्राइड अवार्ड मिलने से जिले की गरिमा तथा मान ओर बढ़ गया है, जनवाद टाइम्स की टीम उन्हें इस अवार्ड के लिए बधाई देती है।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: देश काल और परिस्थिति : मजहब से ऊपर है इंसानियत और दोस्ती
Next: LOCKDOWN 4.0: देश भर में 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, घरेलू उड़ानों, अंतरराष्ट्रीय व मेट्रो सेवा पर रोक

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
पश्चिमी चंपारण में LPG छापेमारी के दौरान जब्त गैस सिलेंडर
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d