ब्यूरो संवाददाता
इटावा: निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन मई को इटावा पहुचें जंहा शहर के जेपी गार्डन में सभा को संबोधित किया और इटावा नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में वोटों की अपील की।
हेलीपैड पर जनपद के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत व अभिवादन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा में भारी हुजूम उमड़ा व भारी भरकम जनसैलाब ने जनसभा को ओर अधिक सफल बनाया।
इटावा नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर हल्ला बोला जिसमे उन्होंने कहा की साइकिल पहले से पंचर थी अब उसका टायर ट्यूब भी खोलने को जनता तैयार है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनता को भरोसा दिलाया कि कोई भी गुंडा बदमाश बूथ कैप्चरिंग नही कर पायेगा भयमुक्त वातावरण में सभी वोटर मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया यह कह रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी को रोक दिया है। जबकी यह इन दोनों पार्टियों की आपसी मिलीभगत चल रही है और अब जनता किसी भी भ्रम में आने वाली नहीं है। 2019 में बुआ भतीजे ने मिलकर चुनाव लड़े थे उसके बाद भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इस बार भी निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराएगी। निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी इटावा अपराध और गुंडागर्दी का गढ़ हुआ करता था। एक परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोई मतदान नहीं कर सकता था लेकिन अब ऐसी बात नहीं है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने इटावा की जनता से अपील की कि 11 मई को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर बटन दबाकर बीजेपी प्रत्याशी कुसुम दुबे को समर्थन दे देना, इटावा में हर तरफ विकास दिखाई देगा ये मेरा वादा है।
.jpeg)

.jpeg)