Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News:  राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने की परेड
  • Breaking News

Etawah News:  राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने की परेड

जनवाद टाइम्स 31 October 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Police parade on National Unity Day

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया 

इटावा:  आज देश लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती मना रहा है। हिन्दुस्तान को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी थे। जनपद में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। पुलिस लाइन में जवानों ने परेड और सलामी देकर जयंती मनाई। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों की ओर से कार्यक्रम किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। पुलिस लाइन में जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सुबह उप निरीक्षक की अगवानी में जवानों ने परेड की। परेड की सलामी एसएसपी आकाश तोमर ने ली। जवानों ने अपने कर्तव्य निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हुए शपथ ली।

Elo Jy4VMAIhCVv

ईमानदारी से ड्यूटी के लिए ली शपथ

इस मौके पर एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि लौह पुरुष ने देश के लिए ऐतिहासिक काम किया। उनके विचारों को लोग भूल रहे हैं। जरुरत है कि हमें इस पर ध्यान देना होगा। इसी के चलते सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी पारदर्शिता की शपथ दिलाई गई है।

लोगों के साथ मिलकर करेंगे काम

एसएसपी के मुताबिक एकता दिवस पर सबको इसके लिए शपथ दिलायी गई है कि हम जनता के साथ मिलकर व्यवहारिक तरीके से उनकी समस्या को सुनकर निदान करा सके।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Dhaulpur News: रेल परियोजना का कार्य होगा शुरू
Next: Pratapgarh News: अखण्ड भारत के निर्माता, राष्ट्र शिल्पी, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जंयती

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d