संवाददाता विकास यादव
इटावा: कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से सैनिटाइजेशन का महाअभियान शुरू किया। प्रमुख चौराहों, बाजारों और अस्पतालों को सैनिटाइज कराया जाएगा। चैयरमेन नौशाबा फुरकान ने लोगों से कोरोना कर्फ़्यू का पूरी तरह से पालन करने और बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी एवं नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस द्वारा सैनिटाइजेशन महाअभियान, मुख्य चिकित्साघिकारी, नगर पालिका परिषद इटावा तथा अपना दल एस की टीम के सहयोग से सचांलित किया जा रहा है। सेनीटाईजेशन महाअभियान का शुभारम्भा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती नौशाबा फुरकान, पूर्व चेरयमैन फुरकान अहमद एवं इन्जी. हरिकिशोर तिवारी वाईस पैर्ट्रेन रेडक्रास / चेयरमैन नारायन सांइस एण्ड आर्ट कालेज ने सयुक्त रूप से रेडक्रास भवन के बहार हरी झण्डी दिखाकर शहर इटावा को सैनेटाइज करने के लिए निकाला गया।