Etawah News: National Apni Party (NAAP) expanded the executive committee of Uttar Pradesh and District Etawah
संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: नेशनल अपनी पार्टी के उत्तर प्रदेश महासचिव श्री मनोज राजोरिया जी ने आज जिला इटावा में अपनी एक बैठक के दौरान कुछ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसमें मुख्य रूप से
श्री आशीष कुमार जी को पत्रकार सेल का सचिव जिला इटावा उत्तर प्रदेश,
श्री मनोज कुमार जी को प्रभारी पत्रकार सेल जिला इटावा,
श्री महेंद्र बाबू जी को पत्रकार संघ सोशल मीडिया प्रभारी जिला इटावा,
श्री गुलशन कुमार जी को युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी जिला इटावा,
श्री अवधेश कुमार जी को जिला प्रभारी इटावा,
श्री चंदन जी को व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इटावा,
श्री रत्नेश सिंह जी को शिक्षक संघ जिला सचिव इटावा, नियुक्त किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने कहा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है हम उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा पूर्वक करेंगे, आज अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सब लोग नेशनल अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अपने तन मन धन से सहयोग करेंगे और अपनी पूर्ण निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए पार्टी के परचम को लहराने का कार्य करेंगे।
आज प्रदेश महासचिव श्री मनोज कुमार राजोरिया जी ने हमें नियुक्त किया हम उनका आभार प्रकट करते हैं और जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार यादव जी के प्रयासों द्वारा आज पार्टी का जनाधार जो तेजी से बढ़ रहा है हम सब लोग उनका भी आभार प्रकट करते हैं कि आज उपस्थित रहकर के उन्होंने हमारी नियुक्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रीमान मनोज कुमार राजौरिया जी ने अपने वक्तव्य में कहा पार्टी ने हमें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं हमें उन्हें निष्ठा पूर्वक निभाना होगा उत्तर प्रदेश में हमें 2022 चुनाव में अपनी पार्टी को एक नई पहचान दिलानी होगी उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा। जय हिंद जय भारत