संवाददाता आशीष कुमार
इटावा, जिला इटावा के क्षेत्र जसवंत नगर में थाना बलरई में यूनेस्को द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक छात्रा को बलरई थानाध्यक्ष बनाकर पुलिस की कार्यशैली से परिचित कराया गया।
विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र बलरई के अंतर्गत बाउथ गांव की रहने वाली और बच्चन सिंह तोमर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा कु.गीता को आज एक दिन के लिए बलरई थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा नारी शक्ति सम्मान, चाइल्ड केयर आदि योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर जनता की समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाली छात्रा कु. गीता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही थी। थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने कॉलेज से आए अन्य सभी बच्चों को थाना परिसर का भ्रमण एवं जलपान कराया। बच्चों ने भी रिकॉर्ड, मालखाना व महिला हेल्प डेस्क और थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों और उनकी कार्रवाई से संबंधित जानकारियां बड़ी उत्सुकता से हासिल कीं इस अवसर पर उसकी सहेलिया फूली नहीं समा रहीं थीं।