समिति कार्यालय में UNICEF के अधिकारियों के साथ एमएलए सरिता भदौरिया ने की बैठक
गुलशन कुमार इटावा । समिति कार्यालय में UNICEF के अधिकारियों से महामारी में ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर मीटिंग की। जिसमे महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध और यौन शोषण पर प्रभावी रोकथाम के लिए एमएलए सरिता भदौरिया ने यूनिसेफ के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। बुधवार को समिति कार्यालय में यूनिसेफ के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक में तय किया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं उसके अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए।

साथ ही अब तक ऐसे प्रकरणों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाए। यह भी तय किया गया कि यूनिसेफ और जनपद प्रशासन मिलकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाएं।