Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: मिशन इकदिल मतदाता जागरूकता अभियान ने पकड़ी रफ़्तार 
  • Breaking News

Etawah News: मिशन इकदिल मतदाता जागरूकता अभियान ने पकड़ी रफ़्तार 

जनवाद टाइम्स इटावा 31 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Mission Ekdil Voter Awareness Campaign picks up pace

ब्यूरो संवाददाता 

इकदिल/इटावा: बहुत किया इंतजार अब की बार आर-पार का संकल्प ले कर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का संध्याकालीन वोटर जागरुकता अभियान 30दिसम्वर की शाम भरथना विकासखंड की ग्राम पंचायत नरैनी में आयोजित किया गया। आए हुए लोगों को मिशन संयोजक दीपक राज ने संबोधित करते हुए बताया कि ब्लॉक निर्माण से संबंधित हर करवाई पूर्ण होने के बावजूद भी ब्लॉक की घोषणा नहीं हो रही है।

इसके लिए मिशन द्वारा 35 ग्राम पंचायतों में सत्याग्रह किया गया और दस ग्राम पंचायतों में चुनाव बहिष्कार करवाने का कार्यक्रम किया गया उसके उपरांत पांच दिन आमरण अनशन करने के बावजूद भी इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। सरकार की इस क्रूरता और सरकार के चुने गए विधायकों की जनता के प्रति, जनता के विकास को लेकर इन लोगों की उदासीनता और तिरस्कार को देखते हुए अब जो यह संध्याकालीन वोटर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ये ठीक सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के विपरीत है। क्योंकि सरकार मतदाता को भ्रमित करते हुए तरह तरह के नारे लिखा रही है और स्कूलों में बच्चों की रेलिया और चित्र प्रतियोगिता करा करके शिक्षा के नाम पर समय बर्बाद कर रही है और कर्मचारियों को भी रैली में लगाकर जनता के काम में अवरोध पैदा कर रही है।

सरकार मतदाता से मतदान करने की अपील तो बड़े ही मधुर शब्दों में करती है लेकिन मतदाता के विकास की बात कही नहीं करती मतदाता के विकास के लिए न तो नारे लिखवाए जाते हैं ना ही रैलियां निकाली जाती है ना ही स्कूलों में प्रतियोगिता करवाई जाती है सरकार एक तरफा काम करते हुए मतदाता के साथ धोखा व छलावा कर रही है। वोटर जागरुकता हैंड बिल को दिखाते हुए दीपक राज ने बताया कि वोटर को यह हेंडविल बहुत अच्छी तरह पढ़ना और समझना चाहिए और अपने साथियों को समझाना चाहिए इसमें वोटर के अधिकारों को बहुत ही अच्छी तरह से समझाया गया है इसके अतिरिक्त जागरुकता और अधिक फैलाने के लिए छेत्र में हाईवे के किनारे अथवा ग्राम पंचायतों से जुड़ने वाले लिंक रोडों पर नवीन विकासखंड की घोषणा को लेकर ब्लॉक नहीं बोट नहीं , ब्लॉक दो वोट लो जैसे नारे लिखवाये गए हैं हर वोटर को चाहिए कि वह उनका अनुसरण करें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव बने चंद्रेद प्रताप
Next: मेरठ न्यूज: स्वच्छता चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करते सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
  • Bihar News
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • West Champaran

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Ram Lakhan Singh Yadav 106th Birth Anniversary Program Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d