Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News: कांग्रेस व भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए लगभग दो दर्जन लोगों को सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय पर सपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा व कांग्रेस छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अभिलाष सिंह, बलराम यादव, यादवेंद्र यादव, पप्पू, ऋषि यादव, राहुल यादव, अन्ना, संजू यादव, अखिलेश जाटव, मुकेश भदौरिया, मान सिंह यादव, अरविंद यादव, हीरा यादव, विजय शर्मा, एडवोकेट हर्षित शर्मा, विजय कुमार सैनी, शैलेश यादव, प्रमुख हैं।

 

 

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स