संवाददाता महेश बाबू
इटावा के डिप्टी सीएमओ श्री निवास के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिस के लिये हिन्दू सेवा समिति के पदाधिकारियों जिला मुख्यालय पहुँच कर डीएम कार्यालय जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन। हिंदू सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं पर और हिन्दू धर्म पर अशोभनिय टिप्पणी करके डिप्टी सीएमओ ने अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दिया था, जिस पर पहले इटावा प्रशासन ने कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था।

परंतु प्रशासन ने अब तक न तो कोई जांच करवाई है और ना ही कोई दंडात्मक कार्यवाही की है, अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक श्री प्रदीप शर्मा जी ने पृसाशन को बताया कि जांच करके दोषी पर कार्य वाही न होने पर हिन्दू सेवा समिति धरना प्रदर्शन करेगी