Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: इटावा जिला पंचायत सदस्य आरक्षण सूची जारी
  • Breaking News

Etawah News: इटावा जिला पंचायत सदस्य आरक्षण सूची जारी

जनवाद टाइम्स 2 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Etawah District Panchayat member reservation list released

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया 

जिला पंचायत सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव का आरक्षण मंगलवार को जारी किया गया। इसमें जिला पंचायत की कुल 24 सीटों में से 16 सीटें आरक्षित की गईं हैं। आरक्षित सीटों पर सामांय वर्ग के लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। मंगलवार को आरक्षण जारी होने की पूर्व सूचना के कारण सुबह से ही जिला पंचायत, विकास भवन, ब्लाक मुख्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों की भीड़ लगी रही। दोपहर में 12 बजे विकास भवन में सीडीओ राजा गणपति आर ने जिला पंचायत समेत सभी पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी। साथ ही आरक्षण सूची को विकास भवन, तहसील, ब्लाक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया गया।

जारी किए गए आरक्षण में जिला पंचायत की कुल 24 सीटों में महिलाओं के लिए चार, ओबीसी महिलाओं के लिए 2 और एससी महिला के लिए दो सीटें आरक्षित की गईं। जबकि चार सीटें ओबीसी के लिए और चार ही सीटें एससी के लिए आरक्षित की गईं। केवल 8 सीटें अनारक्षित रहेंगीं। अनारक्षित सीटों पर किसी भी जाति के महिला पुरुष चुनाव लड़ने को स्वतंत्र होंगे। बता दें कि जारी आरक्षण सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगीं और आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। हालांकि आपत्तियों के बाद भी आरक्षण की स्थिति में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: अपहरण एवं हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Next: Etawah News: पति ने हेवानियत की हद पार कर, पत्नी को तीन दिनों तक जंजीर से बांधकर पीटा

 

Delhi Weather

https://www.accuweather.com/en/in/delhi/202396/current-weather/202396

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d