Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: भाजपा ने सत्ता खोने के डर से तीनों कृषि कानून वापस लिए: अखिलेश यादव
  • Breaking News

Etawah News: भाजपा ने सत्ता खोने के डर से तीनों कृषि कानून वापस लिए: अखिलेश यादव

जनवाद टाइम्स इटावा 13 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20211213-WA0029

आशीष कुमार
इटावा:विकास खंड सैफई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते से अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान अखिलेश ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने सैफई में कहा कि भाजपा ने उत्तर-प्रदेश और पंजाब चुनाव को ध्यान में रखकर तीनों कृषि कानून वापस लिए हैं। भाजपा के लिए किसान नहीं बल्कि वोट महत्वपूर्ण हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार आने पर आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपए देगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार रात में अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे थे। सोमवार सुबह उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यदि किसानों से हमदर्दी होती तो यह आंदोलन इतना लंबा नहीं चलता, जिसकी वजह से 700 किसानों की मौत हो गई। भाजपा सरकार सिखों और किसानों से डर गई। इसकी वजह से कृषि कानून वापस लिए गए। सपा सरकार में सबसे ज्यादा विकास हुआ। भाजपा देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का दावा करती है। इस हिसाब से तो सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। वह चाहे तो किसानों की करोड़ों रुपए की मदद कर सकती है।

सैफई में दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में विकास के खोखले दावे नहीं किए हैं। ऐसा आरोप लगाने वाले ये देख लें कि एक हजार करोड़ से उन्होंने देश का सबसे अच्छा पुलिस मुख्यालय बनवाया है। जिसमें अभी हाल ही में डीजीपी सम्मेलन हुआ था। सभी डीजीपी हमारे विकास कार्य की प्रशंसा करके गए हैं। इसके अलावा हमने डायल 100 पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए। अखिलेश बोले भाजपा में आपसी कलह बढ़ी। क्या हम जनता की सुरक्षा पर खर्च न करके इधर-उधर खर्च करते। मुफ्त राशन वितरण योजना पर उन्होंने कहा कि गरीब को सिर्फ राशन मिलना ही काफी नहीं है बल्कि महत्वपूर्ण यह भी है कि उन्हें पौष्टिक भोजन मिले। उन्होंने कहा कि जब उत्तर-प्रदेश में सूखे की मार पड़ी थी तो उन्होंने किसानों को सरसों का तेल और घी भी दिया था। अखिलेश यादव ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हालिया बयानों के बारे में कहा कि भाजपा में आपसी कलह की वजह से कुछ लोगों की भाषा बदल गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर इटावा के विकास में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले की तमाम योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। सभी विकास कार्य रोक दिए गए हैं। जेल का उद्घाटन हो चुका है। लेकिन अभी तक वह शुरू नहीं हो सकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे उस समय मुलायम सिंह ने यहां पर खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए कई काम कराए। इसमें हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ बिछाने का काम हो, चाहे एथलेटिक्स के लिए मैदान हो। आज यहां सबसे अच्छा रनिंग ट्रैक है। उसके बाद भी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। जिससे यह सब बर्बाद हो रहे हैं और अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज तक एटा का बिजली कारखाना शुरू नहीं हो पाया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: उत्तरप्रदेश भारत स्काउट गाइड इटावा ने सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया
Next: गुजरात : दलित पिता ने मृत पशु उठाने का काम छोड़ा तो उसके नाबालिग बेटे को बेरहमी से पीटा

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d