Etawah News: Bharat Vikas Parishad Tulsi celebrated International Elderly Day
इटावा : समाज सेवा को समर्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के सदस्यों ने प्राचीन शिव मन्दिर के पुजारी जी के पास जाकर उनका अंतर्राराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर माल्यार्पण व उत्तरी उढाकर वंदन अभिनंदन किया साथ ही उनके जीवन के अनुभवों का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पुजारी जी ने उपस्थिति लोगों से कहा कि आज हमारे समाज में वृद्ध लोगों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। भाग दौड़ की जिंदगी में आज के युवा परिवार के बुजुर्ग के पास बैठना तो दूर उनकी अनुभव भरी बातें सुनना भी पसंद नहीं करते।
ऐसे में युवा पीढी को जागृत करने की परिषद की यह मातृ शक्ति वंदनीय हैं। वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना ने बताया कि इस समय देश में तेजी से सामाजिक परिवर्तनों का दौर चल हैं। जिस बुजुर्ग ने अपना पूरा जीवन घर परिवार के लिए खपाया आज उसी के बच्चे असमर्थ होने पर अपने ही परिवार के बुजुर्ग को वृद्ध आश्रम छोड़ आते हैं यह सर्व समाज के लिए अत्यन्त ही चिंतनीय विषय है..!हम सभी को मिलकर परिवारों में आ रही इस विकृति को दूर करने का प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर अर्चना चौबे, सचिव मंजू सिंह, संगीता पाल, मौसमी सिंह, पंकज कुमार सिंह चौहान एवं अंजू चौधरी सहित अन्य तुलसी सदस्य उपस्थित रहे।
