Etawah News: Asif was murdered in a quarrel, four accused arrested
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: लॉयन सफारी के पास 11वीं के छात्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी भी तीन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने झगड़े की रंजिश में हत्या का दावा किया है। घटना को 24 फरवरी की रात घर से बुलाकर अंजाम दिया गया था। हत्यारों ने छात्र की हत्या ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर की थी और शव फेंककर भाग गए थे। आरोपियों में तीन लोगों को हत्रोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
शहर के कबीरगंज तिराहा के रहने वाले 11वीं के छात्र फैज अली उर्फ आसिफ पुत्र सलीम का शव 24 फरवरी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉयन सफारी रोड पर क्षत विक्षत हालत में अज्ञात अवस्था में पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त छात्र के पिता सलीम द्वारा अपने पुत्र फैज अली उर्फ आसिफ के रुप में करते हुए मोहल्ले के रहने बरकत अली के पुत्रों बिरासत, फरद उर्फ मुन्ना समेत दस लोगों पर पुत्र को फोन करके घर से बुलाकर ले जाने के बाद पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर नामजद दस लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करााया था।
पुलिस जांच में एक अन्य अभियुक्त शाहरुख खान उर्फ सल्लू पुत्र छोटे खान का नाम प्रकाश में आया था। लेकिन अगले दिन गुुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया मोड़ तब सामने आया तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत तीन गोलियां मारकर किए जाने की बात सामने आयी। पोस्टमार्टम के दौरान छात्र के सिर से दो गोलिया फंसी भी मिली थी। हत्या में एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एसपी सिटी के निर्देशन में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें भी गठित की थी। जिसमें क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को भी शामिल किया गया था।