Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अखिल भारतीय धानुक / कठेरिया सम्मेलन आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 November 2021
Etawah News: All India Dhanuk / Katheria conference organized

Etawah News: All India Dhanuk / Katheria conference organized

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कठेरिया समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि समाज में बहुत से लोग अभी भी ऐसे हैं जो कोई काम नहीं करते। ऐसे काम बनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र से बहुत से लोग दिल्ली जाते हैं और अलग-अलग तरह से काम करते हैं। समाज के युवाओं को भी आगे आना चाहिए और कोई ना कोई हुनर सीखना चाहिए। इस हुनर से ही अपने पैरों पर खड़े होंगे और समाज का नाम भी रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार ऋण दे रही है। इसके लिए एप्लाई करें और ऋण लेकर कारोबार करें। चाहे सब्जी बेचें कपड़ा बेचें या और कोई कारोबार करें। इससे उनका भी भला होगा और समाज का भी भला होगा। श्री कठेरिया ने कहा बिना हुनर के कुछ होने वाला नहीं है। कोई ना कोई काम सीखना पड़ेगा।

Etawah News: All India Dhanuk / Katheria conference organized

उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने समाज के लोगों से यही कहा था कि वे आगे बढ़ें और कुछ करें। उसके बाद समाज के लोग आगे बढ़े और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेवा में लगें और सेवा करके ही प्रधान से लेकर सांसद तक के पद हासिल किए जा सकते हैं। लोगों के दिलों में जगह बना कर चुनाव जीतें और जनप्रतिनिधि बनें। उन्होंने कहा कि समाज में अभी मैं सांसद हूं सावित्री कठेरिया विधायक हैं लेकिन इसके बाद कोई बड़ा नाम सामने नहीं आ रहा है।

सांसद ने कहा कि इस धरती पर रहने वाले सभी लोग एक हैं सभी का एक डीएनए है और किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लगातार समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं और समाज के हित के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने को हमेशा तैयार है। नौकरी भी अब सिफारिश से नहीं योग्यता से मिलती है इसलिये मेहनत करें।

सम्मेलन को एससी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संबोधित किया उन्होंने एकजुट रहने और आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक भाजपा नेता सर्वेश कठेरिया, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन श्यामवीर कठेरिया ने किया। इस सम्मेलन में जिलेभर से कठेरिया समाज के लोग जुटे थे सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था दोपहर को जब सांसद व अन्य अतिथि पहुंचे तो मैदान भरा हुआ था।

 

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः उपजिलाधिकारी आलापुर की कार्यशैली से लेखपाल संघ में आक्रोश, स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन जारी
Next: मेरठ न्यूज: दवाई के कार्टन चोरी करने वाले और वाहन कटान करने वाले हिरासत में।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.