Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: परिवार के पालन पोषण के लिए गये कामगार को अहमदाबाद मूर्ति व्यवसाई ने बनाया वंधक
  • Breaking News

Etawah News: परिवार के पालन पोषण के लिए गये कामगार को अहमदाबाद मूर्ति व्यवसाई ने बनाया वंधक

जनवाद टाइम्स 17 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201117-WA0022

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: गुजरात के एक कारखाने में बंधक बनाए गए पुत्र को छुड़वाने व मजदूरी का हिसाब दिलवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संबंध में प्रार्थना पत्र लिए एक पीड़ित दंपत्ति तहसील में भटकते दिखाई दिए।
पीड़ित दंपत्ति द्वारा डीएम व एसएसपी को लिखे पीड़ित प्रार्थना पत्र में निवेदन किया गया है कि उसका पुत्र अजय कुमार मेहनत मजदूरी करने के लिए गुजरात के मुख्यालय अहमदाबाद में एक मूर्तिकार रघुवीर सिंह पुत्र बेनीराम प्रजापति सरकेज रोड केसर हॉस्पिटल के पास सोमेश नगर अहमदाबाद के कारखाने में लगभग एक साल से मूर्ति बनाने का कार्य कर रहा था उसी दौरान कुछ समय के लिए बड़ौदा चला गया। कारखाना मालिक रघुवीर सिंह ने 10 दिन बाद अपने चार पहिया वाहन से उसके पुत्र को पकड़ लिया और अपने कारखाने में उसे लाकर बंधक बना लिया। अभी 12 नवंबर को उनके पास कारखाना मालिक ने फोन कर धमकियां दीं और कहा कि 80 हजार रुपया दोगे तो तुम्हारे पुत्र को छोड़ेंगे नहीं तो जान से मार देंगे। 13 नवंबर को फिर से वीडियो कॉलिंग व्हाट्सएप पर उसके पुत्र अजय कुमार के सिर में और हाथ में पट्टी बंधी हुई दिखाई और कहा कि उसकी तीन हड्डियां टूट गई हैं। उक्त कारखाना मालिक फोन पर धमका कर बात करता है और जो उसके पुत्र को के पास फोन था वह भी उसने छीन लिया है ताकि वह अपने हम घरवालों से संपर्क ना कर सके। दंपत्ति को डर है कि उसके पुत्र को कहीं मार ना दिया जाए इसलिए उन्होंने अपने पुत्र को उस कारखाना मालिक से छुड़वाए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित दंपत्ति ने प्रधानमंत्री कार्यालय व गुजरात के मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी ई-मेल के जरिए प्रार्थना पत्र भेजने की बात कही है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Azamgarh News: गरीबी एवं मानसिक रूप से परेशान अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
Next: Etawah News: दो दर्जन शिकायतें, मौके पर एक का भी ना हो सका निस्तारण

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d