Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: हम लूटेरे मीटरों पर जो लगातार कह रहे है उस पर 61% जनता ने अपनी मोहर लगायी –  रुचि यादव
  • Breaking News

Etawah News: हम लूटेरे मीटरों पर जो लगातार कह रहे है उस पर 61% जनता ने अपनी मोहर लगायी –  रुचि यादव

जनवाद टाइम्स 1 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: 61% of the public put their stamp on what we are saying on robbery meters - Ruchi Yadav

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव रूचि यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सरकार को घेरते हुए बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर में हुई गड़बड़ी के सभी आंकड़ें सरकार के पास होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। तरह तरह के प्रक्रियाओं का बहाना कर उपभोक्ताओं को उनके मुद्दों से भटकाने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव रुचि यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के मुताबिक उपभोक्ताओं को बिजली विभाग में शिकायत करना होगा, बिजली विभाग इसके बाद शिकायतकर्ता के घर में चेक मीटर लगायेगें, चेक मीटर और स्मार्ट मीटर के डाटा में कोई फर्क नजर आने पर 15 दिनों के अंदर उन उपभोक्ताओं को 1912 पर कॉल करें। इसके बाद बिजली विभाग उपभोक्ता की समस्या का सामाधान करने के लिए कदम उठाय़ेंगी।

Etawah News: 61% of the public put their stamp on what we are saying on robbery meters - Ruchi Yadav

उन्होंने कहा कि लेकिन इस दावे का सच कुछ और ही है। प्रदेश में लगभग 12 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल 30 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक बढ़कर आता है। एक मीटर पर यदि 500-600रूपये तक बिजली बिल बढ़कर आ रहा है तो लगभग 12 लाख मीटरों पर 60 करोड़ रूपये प्रतिमाह बिजली विभाग चोरी कर रहा है। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं की समस्या का सामाधान करने की बजाये उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जनता के घर माडिया को साथ लेकर उनसे पैसे वसूलने जाते है। आम आदमी पार्टी इस कृत को हास्यप्रद करार देती है और कहती है कि उपभोक्ताओं से पैसा लेने की बजाये उनसे अधिक वसूला गया पैसा ब्याज समेत वापस करने के लिए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायकों को फर्जी करार देते हुए एक कॉल सेंटर लगाया था, लेकिन उस कॉल सेंटर में पहले ही दिन 2230 उपभोक्ताओं ने कॉल शिकायत दर्ज करवाया। पहले दिन के आंकड़ों की माने तो 61 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने की बात कही है, 38 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने सही बिल आने की बात की है और कुछ उपभोक्ताओं ने कहा की वो स्मार्ट मीटर से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि हमारा दावा है कि अगर घर घर जाकर मीटर चेक किया जाये तो 99 प्रतिशत उपभोक्ता कहेगा कि पहले से बिल ज्यादा बढ़कर आ रहा है।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि प्रदेश के बिजली मीटर हत्यारे है। प्रदेश सरकार इस मीटरों के जरिये उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम तो कर ही रही है, बल्कि इसके जरिये उपभोक्ताओं की हत्या करने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि सबसे पहले चेक मीटर का ड्रामा बंद करें सरकार, जिन जगहों पर चेक मीटर लगा दिए गये है उपभोक्ताओं से इसका कोई चार्ज ना वसूला जाये, सर्वर आधारित डाटा पर कार्यवाही करके सभी 12 लाख मीटरों को बदला जाये। स्मार्ट मीटर द्वारा उपभोक्ताओं से वसूले पैसे को ब्याज समेत वापस किया जाये, यदि वापस ना करें सके तो आने वाले दिनों के बिजली बिल में उस पैसे को समायोजित किया जाये। एक जनरल ऑर्डर के लिए जरिये कार्यवाही किया जाये।

पूर्व जिलासचिव दीपक राज जी ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय को सरकार की नाकामी बताया ,मोदी सरकार ने किसान विरोधी कानून लाकर किसानों को डेथ वारंट दिया है जिसको केन्द्र सरकार तुरंत वापस लेकर किसानों की मांगें पूरी करेे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद, जिला महासचिव मोहन सिंह यादव,इटावा विधान सभा एडवोकेट विपिन लाल अम्बेडकर,Sc/St अध्यक्ष विनोद कुमार, जितेंद्र सविता आदि लोग उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous:  Meerut News: शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ एम एल सी चुनाव।
Next: Etawah News: जसवंतनगर में मतदाताओ ने उम्मीदवारों के पक्ष में की 58% वोटिंग

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d