संवाददाता आशीष कुमार
इटावा: जसवंतनगर(इटावा) वर्ष2020में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र.की इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण करने वाले बच्चों के लिए इस ‘इंस्पायर स्कालरशिप’ की कट ऑफ घोषित कर दी गयी है। स्कालरशिप के अंतर्गत विज्ञान तथा नेचुरल साइंस में उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 80000 रुपये की स्कालरशिप दी जाती है। चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंध निदेशक और जसवन्तनगर ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने बताया कि इस स्कालरशिप के लिए कट ऑफ लिस्ट में उनके सुघर सिंह कालेज के 236 बच्चे पात्र घोषित किये गए है। पूरे प्रदेश में किसी भी इंटर कालेज की अपेक्षा हमारे कालेज की यह संख्या गौरवपूर्ण और सर्वाधिक है।प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश में सबसे अधिक बच्चे चौ0 सुघर सिंह इंटर कॉलेज के हैं।

अनुज यादव ने सभी बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी पी0 जी0 कॉलेज के निदेशक डॉ0 संदीप पांडेय ने बताया कि उन्हें यह अवगत कराते हुए गर्व हो रहा है कि डिग्री कॉलेज की श्रेणी में जिले में केवल यही कॉलेज है, जिसके बच्चों को इसका लाभ मिलता है । अब तक सैकड़ों बच्चे प्रतिवर्ष 80000 रुपए की स्कालरशिप प्राप्त कर चुके हैं।इस समय कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही हैं जिससे बच्चों के पास अभी भी मौका है। उपलब्धि के लिए ग्रुप चेयरमैन डॉ0 ब्रजेश चंद्र यादव ने कॉलेज प्रबंधन और बच्चों को बधाई दी है।