Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: लूट/ चोरी की योजना बना रहे 03 बदमाशों को लूट/ चोरी के माल व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
  • Breaking News

Etawah News: लूट/ चोरी की योजना बना रहे 03 बदमाशों को लूट/ चोरी के माल व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 January 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
FB_IMG_1610507717196

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में लूट/ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमती अपर्णा गौतम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा (अतिरिक्त प्रभार) द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लूट/ चोरी की योजना बना रहे 03 बदमाशों को लूट/ चोरी के माल व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 11/12.01.2021 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा लुधपुरा तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कचौरा बाईपास रेलवे पुल के पास बैठकर लूट/ चोरी की योजना बना रहे हैं । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचकर छिपकर देखा गया तो वहां पर कुछ लोग आपस में बातें कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेराबंदी करते हुए तीन व्यक्तियों को पकड लिया गया ।
पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से असलहा एवं अन्य वाहन धुलाई से संबंधित माल बरामद हुआ । अवैध असलहा के संबंध में पुलिस टीम द्वारा लाइसेंस मांगने पर वह व्यक्ति लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहे तथा पकडे गये व्यक्तियों से बरामद अन्य सामान के बारे में कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग सुनसान पडे स्थानों, बंद मकानों की रेकी कर लूट/ चोरी का काम करते हैं और यह सामान भी हम लोगो नें *दिनांक 08/09.01.2021 की रात्रि को फौजी धुलाई सेंटर जसवंतनगर से चोरी किया था जिसके संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 11/21 धारा 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था* और अब भी हम लोग यहां पर बैठकर जसवंतनगर क्षेत्र में कंही पर लूट/ चोरी करने की योजना बना रहे थे ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. धर्मवीर पुत्र रामपाल निवासी कोठी कैस्त कस्बा व थाना जसवंतनगर इटावा
2. शेर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कोठी कैस्त कस्बा व थाना जसवंतनगर इटावा
3. राजवीर उर्फ कल्लू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कोठी कैस्त कस्बा व थाना जसवंतनगर इटावा

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बीती शाम कस्बे में रुट मार्च किया ।
Next: Etawah News: कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये 31जनवरी से 2 मार्च के बीच में इटावा महोत्सव का आयोजन – श्रुति सिंह

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d