Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: अन्तरजनपदीय लूट/ चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी की  02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया 
  • Breaking News

Etawah News: अन्तरजनपदीय लूट/ चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी की  02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया 

जनवाद टाइम्स 2 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: 03 members of inter-caste robbery / theft gang arrested along with 02 stolen motorcycles
संवाददाता महेश कुमार 
इटावा : आगामी त्यौहारो एवं त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को सकुशल संपन्न कराने एवं अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना चौबिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना चौबिया क्षेत्रन्तर्गत हुयी राहगीरों से हुई लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अन्तरजनपदीय लूट/ चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को लूट हुए सामान एवं 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 01/02.03.2021 की रात्रि को एसओजी टीम एवं थाना चौबिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आगामी त्यौहारों एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गस्त की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखविर द्वारा सूचना दी गई कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्ति चौपला- वेवर मार्ग पर नगला पीपल तिराहे के पास खडे होकर किसी लूट/ चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे है । सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तो पुलिस टीम को उक्त स्थान पर कुछ व्यक्ति मोटर साइकिल के पास आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिये । जोकि पुलिस को आता हुआ देखकर मोटर साइकिल लेकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से वहां पर खडे होने का कारण पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग सूनसान जगहों पर राहगीरों से लूट एवं चोरी करते हैं और अभी भी उसी की तलाश में यहां पर खडे हुई थे। पुलिस टीम द्वारा उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा निम्न लूट की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया ।
1. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 03.02.2021 को थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत चितभवन कूंचा रोड पर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति एवं एक महिला के साथ असलहा के बल पर लूटपाट की गई थी जिसके संबंध में थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 16/21 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
2. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि दिनांक 16.02.2021 को हम लोगों ने थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसनाई एवं भदामई पुलिया के बीच मोटर साइकिल पर जा रही एक व्यक्ति एवं एक महिला के साथ लूटपाट की थी जिसके संबंध में थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 27/21 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजा उर्फ अभिमन्यु उर्फ हनी पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगरिया यादवान थाना भरथना इटावा ।
2. दिलीप उर्फ सीपू पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला वसी थाना बकेवर इटावा ।
3. सुनील पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नगला खेमी थाना चौबिया इटावा ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: एसएसपी द्वारा थाना बकेवर पर महिला हेल्प डेस्क के नवनिर्मित कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया
Next: Etawah News: 02 गुमशुदा लड़कियों को किया गया बरामद।

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d