Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: अन्तर्जनपदीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी किए हुए ट्रैक्टर- ट्रॉली एवं अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया।
  • Breaking News

Etawah News: अन्तर्जनपदीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी किए हुए ट्रैक्टर- ट्रॉली एवं अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया।

जनवाद टाइम्स 13 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
20201213_214552

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रंम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी किए हुए ट्रैक्टर- ट्रॉली एवं अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 12/13.12.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार समस्त जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में थाना भरथना पुलिस द्वारा उसराहार रोड भोली चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर रंग लाल मय ट्रॉली के ऊसराहार की तरफ से आ रहा है मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली के उसराहार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसकी ओर इशारा करते हुए मुखबिर द्वारा बताया कि यही चोरी का ट्रैक्टर है । पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया गया तो ट्रैक्टर चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से ट्रैक्टर के संबंध मे कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि यह ट्रैक्टर चोरी का है जिसे मैं बेचने के लिए जा रहा हू । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे 02 अन्य साथी जैतपुरा की तरफ सडक किनारे ट्रॉली का पास खडे है । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचा गया तो वहॉ ट्रॉली के पास खडे 02 व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने लगे जिनमें से एक अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया एवं दूसरा व्यक्ति रात्रि के अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया । गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों से ट्रैक्टर- ट्रॉली के संबंध में पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि यह ट्रैक्टर हम तीनो लोगो के द्वारा दिनांक 08.12.2020 को थाना किशनी क्षेत्रातंर्गत हरसिंगपुरा के पास ईट भट्टा से चुराया था तथा प्रेशर ट्रॉली दिनाकं 07.10.2020 को ग्राम नूराबाद थाना विधूना जनपद औरैया से चोरी की थी । जिनके संबंध जानकारी की गयी तो उक्त दोनो जनपदों में चोरी के संबंध में अभियोग पंजीकृत किए थे।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बिजेन्द्र उर्फ भानू प्रताप पुत्र गिरीश बाबू निवासी ककराई थाना भरथना जनपद इटावा ।
2. शिवसिहं उर्फ बन्टू पुत्र रामनजर निवासी नगला पछाय थाना भरथना जनपद इटावा ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: बूथ स्थलों पर कैंप लगाकर निर्वाचक नामावली में मतदाताओं का नाम दर्ज किया गया।
Next: Karnataka News :परिवहन कर्मचारियों के विरोध के लिए वेलफेयर पार्टी का समर्थन

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d