Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चोरी के ट्रैक्टरों को खरीदकर इंजन व चैसिस नम्बर बदलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर बेचने वाले गिरोह का 01 सदस्य किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 November 2020
20201106_191358
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में चोरी की घटनाओं को रोकने एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी/ सर्विलांस टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चोरी के ट्रैक्टरों को खरीदकर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर बेचने वाले गिरोह के वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 05/06.11.2020 की रात्रि को एसओजी टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चैकिंग अभियान के दौरान भ्रमणशील रहकर लुहन्ना चौराहे पर चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोरी के ट्रैक्टरों का इंजन व चैसिस नम्बर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टरों को बेचने वाले गिरोह का वांछित एक अभियुक्त आईटीआई चौराहे वाले हाइवे पुल पर कंही जाने की फिराक में खडा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा इशारा करते हुए अभियुक्त के बारे में बताया जिसको पुलिस टीम आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया ।

पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक कूटरचित रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला जिसके बारे में पुलिस टीम द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी की गई तो कोई भी वाहन उक्त सर्टिफिकेट पर रजिस्टर्ड नही पाया गया । सर्टिफिकेट के बारे में पकडे गये व्यक्ति से पूछने पर उसने बताया कि यह सर्टिफिकेट दिनांक 05.11.2020 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पकडे गये चोरी के ट्रैक्टरों में से एक का है जिसे हमने आरटीओ के दलालों एवं अधिकारियों के सहयोग से फर्जी तरीके से तैयार कराया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. शिशुपाल सिंह उर्फ पप्पू पुत्र रूपनारायण निवासी चितभवन थाना इकदिल इटावा

Post navigation

Previous: Sambhal News: कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती हैं: राजेश सिंघल
Next: Ambedkernager News: संस्थान के द्वितीय स्थापना दिवस पर बटे कंबल,साड़ी कॉपी- पेन व मास्क।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.