Breaking Newsबिहार

बिहार न्यूज़ : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले पर्यावरणविद् महेंद्र राय सम्मानित

दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि बने महेंद्र राय, केसीआई विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली –  वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के पर्यावरणविद् महेंद्र राय को राजधानी दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर केसीआई विद्यालय परिवार ने उनका भव्य सम्मान किया।

बिहार न्यूज़ : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले पर्यावरणविद् महेंद्र राय सम्मानित

विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर महेंद्र राय का अभिनंदन किया।

बिहार न्यूज़ : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले पर्यावरणविद् महेंद्र राय सम्मानित

महेंद्र राय को हाल ही में भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2024-25’ के तहत बिहार राज्य से चयनित दस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों में शामिल किया गया है। वे लंबे समय से जल-जीवन-हरियाली योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं।

बिहार न्यूज़ : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले पर्यावरणविद् महेंद्र राय सम्मानित

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महेंद्र राय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया और कामना की कि वे आगे भी समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते रहें।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स