Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news : एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन — संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

जनवाद टाइम्स 13 November 2025
IMG-20251112-WA1017

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

अलीगढ़:
“एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा आज प्रातः गुरु का ताल गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर अचल भवन पहुंची, जहां सेठ अचल सिंह ट्रस्ट और निहाल सिंह फाउंडेशन के नेतृत्व में पदयात्रियों का स्वागत किया गया और एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

रामधुन के साथ गोष्ठी की शुरुआत हुई। विचार गोष्ठी में वक्ता मनोज जैन बौहरा ने कहा —

यह लड़ाई नागरिक की है, नैतिकता की है। हमें निर्भय होकर लोगों को निर्भय बनाना है। संविधान लागू होने के साथ हर नागरिक इस देश का मालिक बना, लेकिन अगर नागरिक भयभीत है तो वह लोकतंत्र का नागरिक कहलाने योग्य नहीं। हमें एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी, नहीं तो देश भयावह रूप देखेगा।”

IMG 20251112 WA1017

उन्होंने यात्रा में शामिल महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों की सराहना की, जिन्होंने गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए सर्वधर्म समभाव के साथ यात्रा निकाली।

पदयात्रा संयोजक राम धीरज ने कहा

“यह यात्रा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। वर्तमान सरकार ने जो नफ़रत का माहौल बनाया है, उसे समाप्त कर प्रेम और भाईचारे का वातावरण बनाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। देश तानाशाही रवैये को स्वीकार नहीं करेगा। यह लड़ाई नागरिकों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं — सबकी है।”

IMG 20251112 WA1018

गोष्ठी में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों और नीतियों पर विचार रखे। इस अवसर पर मनोज जैन बौहरा और चंद्र मोहन पाराशर ने जन सहयोग से एकत्र किए गए ₹1.25 लाख (सवा लाख रुपये) की गुल्लक पदयात्रियों को भेंट की, जिससे यात्रा संचालन में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन हरीश चिमटी ने किया।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से शामिल रहे —
मधुरिमा शर्मा, अमित सिंह (शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी), लता कुमारी, सत्येंद्र केम, चौधरी सचिन यादव, विवेक सिंह, पी.सी. नारवार, सचिन ऋषि, पवन शर्मा, योगेश पाराशर, शशि भूषण, विमल नारायण शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र सिंघल, विनय गौतम, सोनू सक्सेना, ऋषभ भाई, राजीव गुप्ता, समीम आगाई, आई.डी. श्रीवास्तव, अनिल सिंह, बासित अली, बबलू भाई, महेंद्र तिलक, राम अवतार गुप्ता, जावेद हबीब, सिराज भाई, विजय शुक्ला, अनुज शिवहरे, सुनील निगम, बिल्लू चौहान, राम वकील धाकरे, ठाकुरदास, हरीश शर्मा, बंटी खान, विष्णु दत्त शर्मा, अवधेश यादव, हवीव कुरैशी, गिर्राज गिहराना, बसु जायसवाल आदि।

Post navigation

Previous: Agra news :चार घंटे की नवजात के गले से निकली सोने की लोंग — डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से बचाई जान
Next: Agra News: पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

Electricity Connection Protest Etawah
  • Breaking News
  • Etawah
  • Latest News

इटावा: बिजली विभाग की मनमानी, ‘अविद्युतीकरण कॉलोनी’ बताकर निरस्त किए जा रहे कनेक्शन

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
बौद्ध भीम गाथा कार्यक्रम जैनपुर नागर इटावा में प्रेमा अम्बेडकर द्वारा रामजी सकपाल के जीवन पर कथा का वर्णन
  • Etawah

इटावा: बौद्ध भीम गाथा में गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश, प्रेमा अम्बेडकर ने किया भावुक वर्णन

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
इटावा पचावली रोड पर कचरे के ढेर का दृश्य
  • Etawah

इटावा में कचरे का संकट गहराया, पचावली रोड पर हालात बदतर

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
Ambedkar Nagar Sarson Madai Vivad
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी

जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Latest News

  • इटावा: बिजली विभाग की मनमानी, ‘अविद्युतीकरण कॉलोनी’ बताकर निरस्त किए जा रहे कनेक्शन
  • इटावा: बौद्ध भीम गाथा में गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश, प्रेमा अम्बेडकर ने किया भावुक वर्णन
  • इटावा में कचरे का संकट गहराया, पचावली रोड पर हालात बदतर
  • Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी
  • बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.