अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश
जनपद के नशीरपुर-छितौना गांव के निवासी डॉ. संतोष दुर्गा प्रसाद तिवारी ने विदेश में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता की नई मिसाल पेश की है।

डॉ. संतोष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से प्राप्त की तथा उच्च अध्ययन के लिए राजस्थान के कोटा में तैयारी की। इसके बाद उन्होंने रूस जाकर एमबीबीएस की पढ़ाई उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूरी की। विदेश में भाषा और भिन्न परिस्थितियों की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल की।

भारत लौटने के बाद आवश्यक चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने चिकित्सकीय पंजीकरण भी प्राप्त कर लिया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके पिता भावुक हो उठे और कहा कि बेटे ने उनका सपना साकार कर दिया, जिससे परिवार को अपार खुशी मिली है।
डॉ. संतोष दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र में रहकर लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।