राजापाकर / वैशाली। दयाल हाईटेक कंपनी के डायरेक्टर, समाजसेवी एवं हजारों कर्मचारियों के सहयोगी इंजीनियर सुनील सिंह के पिता स्वर्गीय संतलाल सिंह का आज निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन उपरांत उनके आवास सैदपुर गणेश में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय संतलाल सिंह गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के सच्चे हितैषी थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि देने वालों में एमएलसी भूषण राय, राजद के पूर्व प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया, पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी, अजय कुशवाहा, संजय राय, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, मुखिया संघ जिला अध्यक्ष मंजयलाल राय, राजद नेता तपसी राय, अशोक राय, राजद जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी, संजय पटेल, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास, इंजीनियर भूषण कुमार, रामप्रवेश राय, शिवसागर राय, सुबोध पटेल, पिंटू कुमार सहित अनेक लोग शामिल रहे।