Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • 95 हजार के पार देश में कोरोना केस, लॉकडाउन 4 का आज पहला दिन
  • Breaking News

95 हजार के पार देश में कोरोना केस, लॉकडाउन 4 का आज पहला दिन

जनवाद टाइम्स 18 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200518_114324

 

मनोज कुमार राजौरिया : आज देश भर में लॉक डाउन 4.0 का पहला दिन है जिसके चले कल गृह मंत्रालय ने कहा कि रात में कर्फ्यू जारी रहेगा, मतलब है कि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक गैर-जरूरी यात्राएं प्रतिबंधित रहेंगी और अधिकारी इनका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यूपी सरकार आज शाम तक गाइडलाइंस जारी करेगी।
★ कोरोना वायरस संकट दिन-ब-दिन भारत में गहरा रहा है। जांच में बढ़ोतरी के साथ अब केसों की संख्या में भी तेजी से उछाल आ रहा है। सोमवार सुबह नौ बजे जारी किए गए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में रेकॉर्ड 5242 केस सामने आए, जबकि 157 लोगों की इस संक्रमण ने जान ले ली। ताजा आंकड़ों के बाद अब भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96169 हो गए हैं, जिनमें 56316 सक्रिय केस हैं। हालांकि, इनमें 36824 सही/डिस्चार्ज/माइग्रेट भी हुए हैं, जबकि अब तक 3029 लोगों की मौतें हुई हैं.

★ वहीं, कोरोना के फैलाव को रोकने को लेकर लागू किया गया लॉकडाउन का चौथा संस्करण आज से अमल में आ गया है। लॉकडाउन 4.0 में  निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर राज्यों की परस्पर सहमति से अंतरराज्यीय बस सेवाओं की इजाजत दी गई है। सरकार के इस कदम से पैदल अपने घर पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हजारों प्रवासी श्रमिकों को तत्काल राहत मिलने की संभावना है।

★ केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन 4.0 के जारी नये दिशानिर्देशों में आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए 31 मई तक और रियायतें दी गयी हैं, जिनमें मॉल को छोड़ कर बाजारों में नाई की दुकानों, सैलून और स्पा समेत अन्य दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने की अनुमति दी गयी है। ई-कॉमर्स कंपनियों को भी सभी वस्तुओं की घरों तक आपूर्ति की अनुमति दे दी गयी है, जिनमें वे वस्तुएं भी शामिल हैं जो आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आतीं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: LOCKDOWN 4.0: देश भर में 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, घरेलू उड़ानों, अंतरराष्ट्रीय व मेट्रो सेवा पर रोक
Next: Etawah News : नरसिंह सेवा समिति दिन प्रतिदिन निरंतर भोजन वितरित करती हुई

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d