Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव

जनवाद टाइम्स 8 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200408_143742

 

सुनील पांडे : वरिष्ठ पत्रकार

भारत वर्तमान समय में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी केे संक्रमण से जूझ रहा है जिसकी सराहना विश्व के अन्य देशों के साथ- साथ विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है। ऐसी विषम स्थिति में देश की एक प्रतिष्ठित एवं जिम्मेदार पार्टी के अध्यक्ष का गैर जिम्मेदाराना सुझाव हास्यास्पद सा लगता है। केंद्रीय सत्ता से बेदखल हुए अभी कुछ ही वर्ष हुए हैं लेकिन उनके शीर्ष राजनेताओं की कुत्सित

IMG 20200408 143742

मानसिकता अपने निम्नतम स्तर पर दिखाई दे रही है। गौरतलब है कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए भारत सरकार ने कई कठोर एवं अलोकप्रिय कदम उठाए हैं ,उनमें से एक सांसदों के वेतन से 30% तक कटौती तथा सांसद निधि को अगले 2 वर्ष के लिए स्थगित किए जाने से कांग्रेस तिलमिला गई है उसे यह सूझ नहीं रहा है कि वह किस तरह अपनी भड़ास निकालें।

IMG 20200408 WA0056

कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर जो सुझाव दिया है वो किसी भी जनसामान्य वर्ग को उचित नहीं प्रतीत होगा। श्रीमती गांधी ने अपने सुझाव में कहा है कि इस परिस्थिति में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा ऑनलाइन मीडिया पर सभी तरह के सरकारी विज्ञापन पर अगले कुछ वर्षो तक रोक लगा देनी चाहिए। देश की एक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह सुझाव क्या उचित है ।इस आपदा की घड़ी में सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला लोकतंत्र का चौथा स्तंभ समाचार पत्र, टेलीविजन एवं ऑनलाइन मीडिया अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन कर रहा है ।अपनी जान की परवाह न करते हुए आम लोगों को जरूरी सूचना एवं कोरोना संक्रमण के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने में तनिक भी कोताही नहीं बरत रहा है। हमारे समाचार पत्र ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं ऑनलाइन मीडिया के रिपोर्टर, संपादक एवं अन्य कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ मेहनत एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वहन कर रहे हैं उनके साथ क्या ऐसा करना उचित होगा। विगत कुछ वर्षों से प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है यह बात किसी से छुपी नहीं है।सरकारी विज्ञापनों एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त विज्ञापनों के आय से किसी तरह अपनी प्रतिष्ठा बचाए हुए है।यदि सरकार द्वारा वर्तमान समय में उनके खिलाफ इस तरह के कोई कदम उठाए जाते हैं तो उनके द्वारा इस विषम परिस्थिति में किए गए कार्यों का क्या यही उचित पुरस्कार होगा ।भारत सरकार तथा अन्य राजनीतिक पार्टियों को इस मुद्दे पर इमानदारी पूर्वक सोचना चाहिए की प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ क्या यह सौतेला व्यवहार नहीं होगा।यह बात वर्तमान परिवेश में बौद्धिक वर्ग को सोचने को विवश करता है कि इस मुद्दे पर सभी को गंभीरता पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें, हो सकती है सजा
Next: UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP के 15 जिलों के हॉट स्पॉट होंगे सील

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d