Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • कैलेंडर वाला बच्चा : सुनील पांडेय ‘सुकुमार ‘
  • Breaking News

कैलेंडर वाला बच्चा : सुनील पांडेय ‘सुकुमार ‘

जनवाद टाइम्स 21 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20201221_155516

कैलेंडर वाला बच्चा (कहानी)
सुनील पांडेय ‘सुकुमार ‘

श्याम को बचपन से ही छोटे बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चों को वो बेइंतहा पसंद करता था। बचपन में वह अखबार, मैगजीन आदि से बच्चों की तस्वीर काट कर रखता था और उन्हें अपने कमरे की दीवारों पर चिपकाए रखता। हर रविवार अथवा छुट्टी के दिन वह उन तस्वीरों पर लगी धूल- मिट्टी की साफ -सफाई भी करता था। उसका यह शौक बड़े होने पर जारी रहा ।अब वह छोटे बच्चों की तस्वीरों को एल्बम में लगाने लगा ,तथा बच्चों से संबंधित कैलेंडर अपने कमरे की दीवारों पर टांगने लगा। उसका कमरा छोटे बच्चों के कैलेंडर से भरा हुआ था।

Child with calendar: Sunil Pandey 'Sukumar'

जब कोई उसका संगी- साथी उसके कमरे में आाता तो वह उन कैलेंडर वाले बच्चों से उनका एक- एक कर परिचय भी करवाता था। इतना ही नहीं कैलेंडर वाले सभी बच्चों का उसने अलग-अलग नाम भी दे रखा था। कोई सोनू, कोई मोनू ,कोई गुड़िया तो कोई डाली और न जाने कितने नाम इन बच्चों को उसने दे रखें थे । सभी बच्चों से वह बारी-बारी अकेले में बातें भी करता था। शायद ये बच्चे हकीकत में न सही सपनों में जरूर श्याम से अपनी तोतली जुबान में बातें किया करते रहें होंगे।
श्याम ने गांव से शिक्षा पूरी करके शहर के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पोस्टग्रेजुएट भी कर लिया था ,लेकिन अभी तक उसे कोई ढंग का रोजगार नहीं मिला था। श्याम के मां- बापू ने श्याम की शादी भी एक मध्यम वर्गीय परिवार में कर दी थी। श्याम की शादी जिस लड़की के साथ हुई थी वह अपने भाई बहनों में सबसे छोटी एवं बडी़ लाडली थी। इसलिए वह स्वभाव से थोड़ा तुनकमिजाज और मनमौजी स्वभाव की थी । यह उसका संस्कार कहें या उसका बचपना जो भी हो वह शाम का बड़ा खयाल रखती थी। यह एक अजीब संयोग था कि श्याम की तरह उसकी जीवनसंगिनी को भी बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चों से संबंधित श्याम के कलेक्शन को वह देखकर वह बहुत खुश होती थी। उनमें से जिस बच्चे की सबसे शरारती मुद्रा में तस्वीर होती वह कहती श्यामू तू बचपन में जरूर ऐसे ही शरारती रहा होगा। श्याम कहता था मैं ऐसा नहीं था मैं तो सीधा -साधा था तेरी तरह बदमाश थोड़ी था। बदमाश तो वह हंसी -ठिठोली में कहता था लेकिन वह चिढ़ जाती थी और कहती जाओ मैं तुझसे बात नहीं करूंगी। श्याम कहता कब तक? वह कहती जब तक मेरी मर्जी। तुम जब देखो तब मुझे चिढ़ाते ही रहते हो मैं अपने घर चली जाऊंगी। श्याम कहता जा -जा अभी शाम वाली बस मिल जाएगी ।तू वहां भी नहीं रह पाएगी दो-चार दिन में अपने भैया- भाभी से लड़ -झगड़ कर मेरे पास भाग आएगी। वह कहती पहले की बात छोड़ दे इस बार मैंं नहीं आने वाली, तू ही मुझसे मिलने आएगा देख लेना। श्याम कहता जा -जा किसने तुझे रोका है । मैं इन अपने कैलेंडर वाले बच्चों से बेहद खुश हूं ।जब तू नहीं थी तब भी ये मेरे पास थे और आज भी मेरे पास हैं। तेरे मायके जाने के बाद रात में ये तेरी शिकायत एक-एक करके सभी मुझसे किया करते हैं। वह श्याम के इस मस्खरी से और चिढ़ जाती और तुनककर कहती तेरी तरह ही ये तेरे बच्चे मुझसे चिढ़ते हैं। मैं अपने लिए असली का बच्चा भगवान जी से मांग लूंगी ।वह मुझसे दिन- रात बात करेगा और बड़ा होकर खूब नाम कमाएगा और बड़ा होने पर उसकी शादी भी सुंदर सी लड़की के साथ करूंगी। श्याम कहता वह सब तो ठीक है पर अपनी जैसी मत लाना वरना मेरी तरह बेचारा तेरा बेटा भी परेशान रहेगा। यह तो दोनों की हंसी- ठिठोली थी ,असलियत में दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे।
शादी के कुछ साल बाद श्याम के घर -आंगन में असली का बच्चा आने वाला था पर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। वह बच्चा दुनिया में आने से पहले ही गर्भ में चल बसा। श्याम उसके बाद भी उन कैलेंडर वाले बच्चों से खेलता रहता था , लेकिन श्याम को यकीन था एक ना एक दिन जरूर इन कागज के बच्चों में कोई बच्चा हकीकत का बच्चा बनकर उसके पास आएगा। समय बीतता गया धीरे-धीरे वह दिन भी आया जब श्याम की जीवनसंगिनी दोबारा गर्भवती हुई । नौ माह बाद आखिर वह दिन भी आया जब श्याम और उसकी जीवनसंगिनी के घर आंगन में एक हकीकत का बच्चा भी आ गया । आज वह बच्चा सात साल का हो गया है। श्याम और उसकी जीवनसंगिनी उसके लालन- पालन एवं पढ़ाई- लिखाई में लगे हुए हैं । श्याम और उनकी जीवनसंगिनी को उम्मीद है कि भविष्य में जरूर उनका बच्चा बड़ा होकर एक बड़ा अधिकारी बनेगा। वह हम दोनों के साथ- साथ अपने परिवार का नाम भी रोशन करेगा ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा किया जनसंपर्क
Next: चिराग यूथ फाउंडेशन की तरफ से ठाकुर फुटवियर कंपनी को मिला आगरा रत्न अवॉर्ड

 

राशिफल

You may have missed

Ram Lakhan Singh Yadav 106th Birth Anniversary Program Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d